गुस्से में तमतमाए भोपाल कलेक्टर अधिकारियों की मीटिंग से निकले, सात दिन का दिया है अल्टीमेटम

Updated on 21-05-2024 02:17 PM
भोपाल: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सरकारी कर्मचारियों की काम को लेकर शून्यता और उदासीनता पर जिला कलेक्टर का गुस्सा फूटा है। भोपाल कलेक्टर ने सख्त लहजे में आदेश देते हुए कहा कि आप लोगों को अपने काम करने के तरीके को सुधारने की जरूरत है, इस बात का ध्यान रखा जाए की सरकारी कर्मचारियों की वजह से लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए।दरअसल, राजधानी भोपाल में नामांतरण और सीमांकन के कई मामले पेंडिंग पड़े हैं। हालत इतने खराब हैं कि तहसील ऑफिस में लोगों के खड़े होने की जगह तक नहीं होती है। पेंडिंग केसों की इतनी अधिक संख्या देखकर भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह नाराज हो गए। उन्होंने सख्त लहजे में अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग ये किस तरह का काम कर रहे हैं, केसों का समाधान ही नहीं हो पा रहा है।

सीएम के आदेश के बाद भी नहीं हो रही कार्रवाई

मध्य प्रदेश के मुख्य मंत्री डॉ. मोहन यादव के आदेश के बाद राजधानी भोपाल में नामांतरण और सीमांकन की प्रक्रिया अति धीमी है। राजस्व विभाग के अधिकारी नामांतरण, सीमांकन जैसे मामलों को लेकर नागरिकों को परेशान कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने इसको लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए और इसका शुरुआत में सकारात्मक परिणाम भी दिखा। पर इसके बाद फिर मामला वैसे का वैसा हो गया। अब हालात ऐसें हैं कि पुराने केसों का निपटारा नहीं हो पा रहा है और नए केस भी आते जा रहे हैं। कर्मचारियों की उदासीनता के कारण विभाग पर भी प्रेशर बढ़ रहा है।

भोपाल में सैकड़ों मामले पेंडिंग

20 मई को भोपाल जिला कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने टाइम लिमिट की बैठक में बात रखते हुए कहा कि शहर में नामांतरण के डेढ हजार से ज्यादा केस पेंडिंग चल रहे हैं। जिसके कारण लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को 7 दिन का अल्टीमेटम दिया है, और कर्मचारियों को काम करने के तरीके में सुधार करने की सख्त हिदायत दी है। इसके बाद कलेक्टर ने मीटिंग छोड़ दी और वहां से निकल गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
 13 March 2026
श्योपुर: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में बोत्स्वाना से आए नौ नए मेहमानों को अब अपनी भारतीय पहचान मिलने वाली है। 28 फरवरी को लाए गए इन चीतों के नामकरण…
 13 March 2026
बदायूं: उत्‍तर प्रदेश के बदायूं में एचपीसीएल प्‍लांट के डिप्‍टी जनरल मैनेजर और एजीएम की हत्‍या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी…
 13 March 2026
नई दिल्ली, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को संसद में बताया कि इंडिगो में पायलट-टू-एयरक्राफ्ट रेश्यो 7.6 है यानी एक विमान के लिए एवरेज 8 पायलट हैं। ये देश की अन्य…
 13 March 2026
नई दिल्ली/श्रीनगर/देहरादून/जयपुर, पहाड़ी राज्यों में एकबार फिर बर्फबारी हो रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। यहां स्नोफॉल के साथ बारिश का…
 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
Advt.