ब्लैकआउट से बचा भोपाल:चालू एक्स्ट्रा हाइटेंशन लाइन में की 220 केवी सिस्टम की मरम्मत

Updated on 12-01-2026 12:00 PM

भोपाल की बिजली आपूर्ति को बिना किसी रुकावट के सुरक्षित बनाए रखने के लिए मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी (एमपी ट्रांसको) की भोपाल मेंटेनेंस टीम ने एक चुनौतीपूर्ण और तकनीकी रूप से जटिल कार्य को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

इस काम की खास बात यह रही कि पूरी मरम्मत बिजली सप्लाई चालू रहते हुए की गई। इसके बाद भी शहर के किसी भी हिस्से में सप्लाई प्रभावित नहीं हुई।

दरअसल रविवार को सूखी सेवनिया स्थित 400 केवी सबस्टेशन के 220 केवी के मेन बस के आइसोलेटर के महत्वपूर्ण पार्ट क्षतिग्रस्त हो गए थे। सामान्य स्थिति में इसकी मरम्मत के लिए शटडाउन लेना पड़ता, लेकिन ऐसा करने पर भोपाल सहित आसपास के बड़े इलाकों में बिजली गुल होने का खतरा था। इस चुनौती को देखते हुए एमपी ट्रांसको ने हाई-टेक हॉट लाइन मेंटेनेंस तकनीक का सहारा लिया।

कंपनी के अतिरिक्त मुख्य अभियंता प्रदीप राघव के नेतृत्व और कार्यपालन अभियंता अनुराग पंत और ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस भोपाल की विशेष रूप से प्रशिक्षित हॉट लाइन टीम ने यह काम किया।

हॉट लाइन तकनीक से लाइव सिस्टम पर ऐसे किया हुआ सुधार राघव ने बताया कि टीम ने इन्सुलेटेड प्लेटफॉर्म पर बेयर हैंड तकनीक का उपयोग करते हुए, सभी सुरक्षा मानकों का पालन कर 220 केवी आइसोलेटर जॉ को सफलतापूर्वक बदला। इस ऑपरेशन का नेतृत्व लाइन मेंटेनेंस स्टाफ जाधव पवार और मधुर मौसम ने किया। वहीं, 400 केवी सबस्टेशन भोपाल के सहायक अभियंता आर.के. गायकी और वरिष्ठ मेंटेनेंस कर्मी रणवीर सिंह का भी उल्लेखनीय सहयोग रहा।

समझें...क्यों था यह काम कठिन

तकनीकी जानकारों के अनुसा220 केवी बस पर करीब 1000 मेगावाट का लोड था। दोनों 220 केवी मेन बस पर उस समय लगभग 1000 मेगावाट का लोड था, जो एक बस की सामान्य क्षमता से कहीं अधिक माना जाता है। यदि शटडाउन लिया जाता, तो भोपाल शहर के साथ-साथ कई अन्य क्षेत्रों में व्यापक बिजली संकट उत्पन्न हो सकता था।

उपभोक्ताओं को यह फायदा हुआ

  • बिना कटौती के सुरक्षित और स्थिर बिजली सप्लाई
  • शहर में बिजली कटौती से बचाव हुआ
  • उद्योग, अस्पताल, आईटी सेक्टर और घरेलू उपभोक्ताओं की सप्लाई सामान्य बनी रही
  • ट्रांसमिशन सिस्टम की विश्वसनीयता और सुरक्षा बढ़ी {भविष्य में बड़े फॉल्ट और ब्लैकआउट की संभावना कम हुई

यह सफलता तकनीकी दक्षता और त्वरित निर्णय का नतीजा एमपी ट्रांसको की यह सफलता उसकी तकनीकी दक्षता, त्वरित निर्णय क्षमता और प्रशिक्षित मानव संसाधन का प्रमाण है। हॉट लाइन मेंटेनेंस जैसी आधुनिक तकनीकों के उपयोग से न केवल समय और संसाधनों की बचत होती है, बल्कि उपभोक्ताओं को भी बिना किसी परेशानी के निरंतर बिजली मिलती है। यह कार्य राजधानी भोपाल की विद्युत व्यवस्था को और अधिक सुरक्षित, मजबूत और भरोसेमंद बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.