भावना बोहरा ने 16 करोड़ के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन

Updated on 15-01-2026 01:20 PM
कवर्धा। पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने बुधवार को प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना,मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं ग्राम गौरव पथ योजना के तहत कुल 16 करोड़ 09 लाख 25 हजार रुपए के सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 10 करोड़ 90 लाख 54 हजार रुपए की लागत से  ग्राम दानीघाठोली से देवदहरा तक 16.10 किलोमीटर एवं 2 करोड़ 71 लाख 42 हजार रुपए की लागत से नवागांव खुर्द से पैलपार तक 5 किलोमीटर की कुल 13 करोड़ 61 लाख 95 हजार रुपए की लागत से बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के तहत 2 करोड़ 14 लाख 29 हजार की लागत से सूरजपुरा से ढोरली 2.50 किलोमीटर एवं मुख्यमंत्री ग्राम गौरवपथ योजना के तहत ग्राम गौरमाटी में 33 लाख रुपए की लागत से सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बधाई दी। दानीघटोली से देवदहरा तक सड़क निर्माण से दानीघटोली, गेंदपुर, रुसे, सिंघौरी, गोरखपुर, बंधी, अमलीडीह,देवदहरा सहित आस-पास के गांव तथा नवागांव खुर्द से पैलपार तक सड़क निर्माण से पैलपार, गोरखपुर, हरदी, रगरा, नवागांव, कोसमन्दा, गौरमाटी, वीरेंद्रनगर सहित आस-पास के गांव को बारहमासी सड़क आवागमन की सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि  किसी भी क्षेत्र, प्रदेश व देश के विकास की राह वहां के गाँव के सर्वांगीण विकास से होकर गुजरती है। हमारी सरकार का संकल्प है कि छत्तीसगढ़ के प्रत्येक ग्राम तक सुरक्षित, सुदृढ़ और सर्व मौसम सड़क संपर्क सुनिश्चित कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य और जन-कल्याण को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया जाए। बारहमासी सड़क संपर्क से इन बसावटों को बाज़ार, स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा, पोषण, आपदा प्रबंधन और दैनिक आवागमन में व्यापक सुविधा मिलेगी। इससे क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में तेजी, ग्रामीण आजीविका में वृद्धि और जन-कल्याणकारी सेवाओं तक सुगम पहुँच सुनिश्चित होगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत,  ग्रामीण बुनियादी ढांचे के सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना हमारा संकल्प है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, पीएम जनमन योजना और केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वय से विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आजपंडरिया विधानसभा के गाँव, नगर, वनांचल एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य निरंतर जारी हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.