राज मिश्रा संग लिव इन में रहती थी भाकियू नेता सुनीता कश्यप, बाराबंकी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा
Updated on
05-02-2026 12:21 PM
बाराबंकी: भारतीय किसान यूनियन अवध गुट की जिलाध्यक्ष सुनीता कश्यप हत्याकांड में बाराबंकी पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पता चला कि सुनीता कई सालों से राज मिश्रा संग लिव इन में रहती थी। शादी का दबाव बनाने को लेकर हुए विवाद में यह जघन्य वारदात अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपी राज मिश्रा उर्फ राजू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।नगर कोतवाली क्षेत्र के खजूरगांव में नहर पटरी प्लाटिंग में मंगलवार को एक महिला का शव मिला था। उसकी पहचान भारतीय किसान यूनियन अवध गुट की जिलाध्यक्ष सुनीता कश्यप(35) के रूप में हुई। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने वारदात के जल्द खुलासे के लिए सर्विलांस और स्वाट के साथ पुलिस की चार टीमें गठित की।
पति और बच्चों से कई सालों से थी दूर
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और डिजिटल/मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर बुधवार को आरोपी राज मिश्रा उर्फ राजू निवासी गनेशपुर थाना चिनहट लखनऊ को गिरफ्तार कर लिया। सुनीता असंद्रा थाना क्षेत्र के अशरफपुर निवासी थी जो अपने पति और बच्चों से काफी सालों से दूर रह रही थी।
राज मिश्रा पर लखनऊ और बाराबंकी में 9 मुकदमे
सुनीता के पति गंगाराम की तहरीर पर पुलिस की कई टीमों ने जांच शुरू की। पता चला कि सुनीता कश्यप राज मिश्रा के साथ लंबे समय से लखनऊ में रह रही थी। पुलिस के मुताबिक, दोनों ही शादीशुदा हैं। सुनीता लागतार राज मिश्रा पर शादी करने का दबाव बना रही थी। ऐसा ना करने पर झूठे मुकदमें में फंसा देने की धमकी देती थी। इससे नाराज राज ने एक फरवरी को ईंट से कूच कर सुनीता की हत्या कर दी। आरोपी राज मिश्रा पर बाराबंकी और लखनऊ के कई थानों में 9 मुकदमें दर्ज हैं।
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
श्योपुर: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में बोत्स्वाना से आए नौ नए मेहमानों को अब अपनी भारतीय पहचान मिलने वाली है। 28 फरवरी को लाए गए इन चीतों के नामकरण…
बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं में एचपीसीएल प्लांट के डिप्टी जनरल मैनेजर और एजीएम की हत्या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी…
नई दिल्ली, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को संसद में बताया कि इंडिगो में पायलट-टू-एयरक्राफ्ट रेश्यो 7.6 है यानी एक विमान के लिए एवरेज 8 पायलट हैं। ये देश की अन्य…
नई दिल्ली/श्रीनगर/देहरादून/जयपुर, पहाड़ी राज्यों में एकबार फिर बर्फबारी हो रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। यहां स्नोफॉल के साथ बारिश का…
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…