बेंगलुरु में रिहैब सेंटर मरीज की पिटाई, 30 बार डंडे से मारा, वॉर्डन के कपड़े धोने और टॉयलेट साफ करने से इनकार किया था

Updated on 16-04-2025 01:24 PM

बेंगलुरु से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित एक निजी रिहैब सेंटर में एक मरीज के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। मरीज ने वॉर्डन के कपड़े धोने और टॉयलेट साफ करने से इनकार किया था। जिस पर उसके साथ मारपीट की गई।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

CCTV फुटेज में देखा जा सकता है कि एक मरीज को एक कमरे में कोने में ले जाकर पहले एक युवक डंडे से मारता है, जबकि अन्य लोग वहां खड़े होकर तमाशा देखते हैं। इसके बाद दूसरा युवक भी डंडा लेकर उसे पीटना शुरू कर देता है। मरीज को बार-बार खींचा और घसीटा जाता है।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना कुछ समय पहले की है, लेकिन इसका वीडियो अब सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तुरंत केस दर्ज किया। मारपीट में शामिल लोगों के खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या इससे पहले भी इस केंद्र में इस तरह की घटनाएं हुई हैं। इस बर्बरता को लेकर आम लोगों में भी आक्रोश है और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

मामला पुराना, अब वीडियो वायरल हुआ

बेंगलुरु ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक सी.के. बाबा ने बताया, “ यह घटना जिस रिहैब सेंटर की है, वह नेलमंगला रूरल पुलिस सीमा में आता है। यह मामला पुराना है, लेकिन अब इसका वीडियो सामने आया है। जिसके बाद नेलमंगला रूरल पुलिस ने मामले में अपने से मामला दर्ज किया है।”

रिहैब सेंटर में आरोपी के खंजर से केक काटने की फोटो वायरल

पुलिस जांच में इस रिहैब सेंटर से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें आरोपी एक जन्मदिन का जश्न मनाते दिख रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है कि केक काटने के लिए चाकू की जगह एक बड़ा खंजर इस्तेमाल किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.