महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं ने जवानों को बांधी राखियां

Updated on 20-08-2024 01:18 PM

रायपुर। दंतेवाड़ा जिले के विभिन्न कैंपों में रक्षा बंधन पर्व का आयोजन बेहद खास रहा। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत महिला हितग्राहियों ने सीआरपीएफ और डीआरजी के जवानों को राखियां बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया। यह आयोजन उन जवानों के लिए बेहद यादगार रहा जो अपने परिवार से दूर देश की सुरक्षा में तैनात हैं। आज सुबह से ही महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाएं सीआरपीएफ कैंप कारली, बड़ेगुडरा, और बासनपुर कैंप पहुंची। उन्होंने जवान भाइयों को राखी बांधी, मिठाई खिलाई और उनकी सुरक्षा के लिए प्रार्थना की। इस मौके पर, महिलाओं ने जवानों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं और उनके त्याग को सराहा।

इस अवसर पर जवान अश्वनी परमार ने भावुक होते हुए कहा, "हम कई महीनों से अपने परिवार से दूर हैं। आज इस अवसर पर बहनों ने हमारे कैंप में आकर राखी बांधी, जिससे हमारी सुनी कलाई में राखी की सजावट हो गई। इसके लिए हम सभी जवान बहनों के आभारी हैं।"

कार्यक्रम में सीआरपीएफ 111 बटालियन कारली के विवेक कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा, सहायक कमांडेंट 111वीं बटालियन आर.के. मिश्रा, महिला एवं बाल विकास अधिकारी ऋतिष टण्डन, सीआरपीएफ और डीआरजी के जवान, महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाएं, और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.