मोटर पंप पाकर हितग्राही सुरेश, जगतराम और जगेश्वर के चेहरे में छाई खुशी

Updated on 26-10-2024 12:15 PM

कोरबा । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर सभी जिलों में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ ही विभाग की योजनाओं से ग्रामीणों को लाभान्वित किया जा रहा है। इसी कड़ी में कोरबा जिले में शिविर लगाए जा रहे हैं और योजना से ग्रामीणों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। आज करतला विकासखण्ड के ग्राम कोथारी में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया।


शिविर में कृषि विभाग द्वारा किसानों को शाकाम्भरी योजना  अंतर्गत सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराने हेतु ग्राम सुखरीखुर्द  के किसान सुरेश कुमार, साजापानी के किसान जगत राम एवं रीवापार के किसान जगेश्वर को 15 हजार से अधिक की लागत का 1.5 एचपी का विद्युतकृत मोटर पंप प्रदान किया गया। जिसमे किसान का अंशदान 7000 रुपये है एवं शेष राशि का सब्सिडी प्रदान किया जाएगा। मोटर पंप पाकर किसानों  के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। उन्होंने कहा कि सिंचाई सुविधा मिलने से उनके कृषि कार्य मे सहायता मिलेगी। उत्पादन में बढ़ोत्तरी होगी साथ ही फसलों की सिंचाई के लिए परेशानी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि उनके परिवार का जीविकोपार्जन कृषि पर ही आश्रित है।  फसलों के अच्छे उत्पादन के लिए अच्छी सिंचाई की समय समय पर आवश्यकता होती है। इस हेतु यह मोटर पंप उनके उपज बढ़ाने में बहुत मददगार साबित होगा। साथ ही धान की फसल के बाद  रवि फसल गेंहू चने की खेती एवं साग सब्जी उत्पादन में भी सहायक होगा। इससे उनकी परिवारिक आय में बढ़ोत्तरी होगी।


इसी प्रकार सबमिशन योजना के तहत परदेशी राम, ललित कुमार, लीलाधर व शंकर लाल को कृषि सहायक उपकरण हैंड हो प्रदान किया गया। राजस्व विभाग द्वारा सलिहा भांठा के किसान श्री राम प्रसाद श्रीवास व श्री रामचन्द्र श्रीवास को किसान किताब प्रदान किया गया। मत्स्य विभाग द्वारा जय मां संतोषी मेला स्वसहायता समूह ग्राम बीरतराई को तालाब में मछली पालन के लिए आइस बॉक्स एवं जाल वितरण किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.