भोपाल में गोमांस तस्करी का भंडाफोड़: नगर निगम का पीपीपी स्लाटर हाउस सील, 26 टन गोमांस पकड़ा गया

Updated on 09-01-2026 05:20 PM

भोपाल: नगर निगम के पीपीपी मोड पर संचालित आदमपुर स्लाटर हाउस में गोकशी हो रही थी। इसकी पुष्टि के बाद पुलिस ने संचालक सहित दो लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने कर स्लाटर हाउस को सील कर दिया है। हिंदू संगठनों ने गुरुवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर नगर निगम आयुक्त और महापौर पर भी केस दर्ज करने की मांग की थी।हिंदू संगठनों ने 17 दिसंबर की रात पुलिस मुख्यालय के ठीक सामने एक संदिग्ध कंटेनर को रोका था। यूपी रजिस्ट्रेशन नंबर वाले इस ट्रक में 26 टन मांस लदा था। सामने आया कि यह मांस कहीं और से नहीं, बल्कि भोपाल नगर निगम के अत्याधुनिक स्लाटर हाउस से ही लोड होकर निकला था।

मांस को सुरक्षित रखने के लिए इसे स्पेशल एसी वैन में रखा गया था और पैकेटों पर क्यूआर कोड और स्पेशल टैग लगे हुए थे। वहां पहुंची पुलिस ने मांस के नमूने लेकर कंटेनर को छोड़ दिया। दो दिन पहले प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट आने पर गोमांस की पुष्टि हुई है। उसके बाद पुलिस ने बुधवार आधी रात को गोवध निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर संचालक असलम कुरैशी और कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। असलम कुरैशी के पास ही नगर निगम के मृत गायों का शव उठाने का जिम्मा है।

भड़के हिंदू संगठन

विहिप के प्रांत सह मंत्री जितेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि बजरंग दल ने जो 26 टन मांस पकड़ा था, उसके गोमांस होने की पुष्टि हो गई है। इसे नगर निगम द्वारा संचालित स्लाटर हाउस में ही काटा गया था। इस अपराध के लिए नगर निगम प्रशासन जिम्मेदार है। निगमायुक्त और महापौर पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। संस्कृति बचाओ मंच और हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने इसे 'आस्था पर कड़ा प्रहार' बताया है।

ये तीन चेहरे जिन पर इसे रोकने की जिम्मेदारी

1. नगर निगम का वेटनरी डाक्टर

जिम्मेदारी: स्लाटर हाउस में जाकर वहां कट रहे पशुओं और मानकों की जांच करनी चाहिए थी, लेकिन अपनी जिम्मेदारी को सही तरीके से नहीं निभाया।

2. हर्षित तिवारी, अपर आयुक्त, वेटनरी शाखा

जिम्मेदारी : वेटनरी शाखा के पास स्लाटर हाउस की गतिविधियों की निगरानी का जिम्मा है। इन्हें वहां से सप्लाई होने वाले मांस के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए थी।

3. संस्कृति जैन, निगमायुक्त

जिम्मेदारी: स्लाटर हाउस नगर निगम द्वारा पीपीपी मोड पर संचालित किया जा रहा है। ऐसे में नगर निगम का समय-समय पर होने वाले निरीक्षण और वहां की गतिविधियों की रिपोर्ट लेनी चाहिए थी, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया।

हमने स्लाटर हाउस के लिए केवल जमीन उपलब्ध कराई है। यह पीपीपी मोड पर संचालित है। हमारा उसमें कोई सीधा हस्तक्षेप नहीं है। प्रथम दृष्टया तो वेटनरी कर्मचारी को ही इसकी जांच करनी चाहिए थी। हम इसकी जवाबदारी तय कर रहे हैं। जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी।

-संस्कृति जैन, निगमायुक्त

दूसरे राज्यों को भेज रहा था गोमांस

गोमांस तस्करी के मामले में जहांगीराबाद पुलिस ने स्लाटर हाउस लाइवस्टाक के संचालक असलम कुरैशी उर्फ असलम चमड़ी और कंटेनर संचालक शोएब को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपित जिंसी स्थित लाइवस्टाक स्लाटर हाउस से दूसरे राज्यों तक गोमांस पहुंचा रहे थे।

मांस के नमूनों को जांच के लिए मथुरा की लैब में भेजा गया था। दो दिन पहले आई रिपोर्ट के आधार पर जहांगीराबाद पुलिस ने मप्र गोवध प्रतिषेध अधिनियम का केस दर्ज किया है। मुख्य आरोपित और ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

- अखिल पटेल, प्रभारी डीसीपी, जोन-1


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.