सावधान! साइबर ठगों के निशाने पर हैं बीमा कंपनियों के उपभोक्ता, इन तरीकों से देते हैं झांसा

Updated on 15-06-2024 02:13 PM
 भोपाल : अब तक बैंक खाताधारकों को ठगी का शिकार बनाने वाले साइबर ठगों के निशाने पर अब देश के बीमा पालिसीधारक भी आ गए हैं। साइबर ठगों के पास पालिसियों की पूरी जानकारी है, जिसके आधार पर वे पालिसीधारकों को फोन कर उनके द्वारा चुकाई जा रही किस्त का कमीशन उन्हीं की पालिसी में जुड़वाने का झांसा दे रहे हैं। पूरी जानकारी के आधार पर उपभोक्ता को विश्वास में लेने के बाद पालिसी की परिपक्वता राशि बढ़ा देने के नाम पर भी रुपये ट्रांसफर करवाते हैं।

राजधानी में साइबर सेल के पास ऐसे व्यक्ति पहुंचे हैं, जो सतर्कता के चलते ठगी से बच गए। उनकी शिकायत के बाद ठगों के नई तरीके से जाल बिछाने की जानकारी सामने आई है। देश के करोड़ों बीमा पालिसीधारकों का डेटा साइबर ठगों के हाथ लग गया है। इसकी मदद से वे बीमाधारकों को कंपनी अधिकारी बनकर फोन लगा रहे हैं। फर्जी अधिकारी पालिसीधारक को उनकी पालिसी का क्रमांक, पालिसी जारी होने की तिथि और किस्त राशि की पूरी जानकारी देकर विश्वास में ले लेते हैं।

आपकी किस्त से एजेंट की कमाई

फर्जी बीमा कंपनी अधिकारी बने ठग पालिसीधारक से पूछते हैं कि आपने जिस एजेंट के माध्यम से पालिसी ली थी क्या वह किस्त जमा करने में आपकी मदद करता है? अधिकतर लोग खुद किस्त जमा करने की बात करते हैं, तब उन्हें बताया जाता है कि आपकी प्रत्येक किस्त की राशि से एजेंट को कमीशन जा रहा है। इस कमीशन को एजेंट के बजाय पालिसी में ही जोड़ने का दावा करते हुए इस स्कीम को लागू करने के नाम पर 20 से 50 हजार रुपये तक जमा करने को कहा जाता है।

बताई लाखों की कमाई

 भोपाल के दीप चतुर्वेदी को ठग ने कंपनी अधिकारी बनकर फोन किया और उनकी मैक्स लाइफ पालिसी की पूरी जानकारी देकर विश्वास में ले लिया। ठग ने गणना करके यह भी बता दिया कि पिछले 15 सालों में आपके द्वारा किस्त जमा करने से एजेंट को दो लाख रुपये से ज्यादा की कमाई हो चुकी है। इस कमीशन की राशि को आपकी पालिसी में जोड़ने पर पांच लाख रुपये बढ़ जाएंगे। इसके लिए 20 हजार फीस मांगी गई।

किंतु दीप चतुर्वेदी ने भुगतान के पहले कंपनी से संपर्क कर लिया, इसलिए वे ठगी से बच गए। ऐसा ही फोन  भोपाल निवासी रवि पटेल के पास भी पहुंचा। हालांकि रुपये जमा करने के ठीक पहले वे ठगों की चाल भांपकर बच गए। मगर अधिकतर लोग दीप और रवि की तरह सतर्क नहीं होते, जिससे वे ठगों के इस नए झांसे में आ जा रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
बॉलीवुड के फैंस के लिए एक और चौंकाने वाली खबर आई है। अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्‍यास लेने के फैसले पर जहां अभी तक फैंस को यकीन नहीं…
 16 March 2026
'बिग बॉस 19' की तान्या मित्तल इस बार अपनी साड़ी की वजह से लोगों के निशाने पर हैं। अक्सर साड़ी वाले अटायर में तारीफें बटोरने वालीं तान्या इस बार एक…
 16 March 2026
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में लॉस एंजेलिस के प्रतिष्ठित डॉल्बी थिएटर में दुनिया भर के कलाकारों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मानित किया गया। इस समारोह में 16 नॉमिनेशंस के…
 16 March 2026
मशहूर निर्देशक डेविड धवन ने लंबे समय के बाद फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' से निर्देशन में वापसी की है। रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म में वरुण धवन के साथ…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम ने मैच रेफरी नीयामुर राशिद से तीसरे वनडे के आखिरी ओवर में बांग्लादेश के विवादित रिव्यू लेने पर शिकायत की है। यह मामला तब हुआ जब ऑन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस साल…
 16 March 2026
नई दिल्ली: 2026 के एडिशन का फाइनलिस्सिमा स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला था। हालांकि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया है। स्पेन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया था। भारतीय क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाला यह वार्षिक…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के नायक सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके इस फैसले ने न…
Advt.