आर्यनगर में रहने वाले फत्तेपुर रोशनाई के सौरभ गुप्ता के घर पर हमला हुआ। घर पर पथराव और मारपीट करने के साथ ही परिजनों के साथ मारपीट होता देख सौरभ ने छत से बचाव में फायरिंग की। इसके बाद ही भीड़ वहां से हट सकी। इसके बाद भीड़ ने वहां खड़ी गाड़ियों पर पथराव करने के साथ दुकानों में भी तोड़फोड़ की। देर शाम तक संघर्ष चलता रहा। कई थानों की फोर्स बुलाई गई। इसके बाद मामला शांत हो सका।



