भारत से बातचीत के लिए बेकरार कंगाल पाकिस्तान, शहबाज शरीफ सरकार ने फिर किया इशारा, क्या पिघलेंगे जयशंकर?

Updated on 13-10-2024 01:07 PM
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार भारत से रिश्ते शुरू करने के लिए बेकरार है। हालांकि, उसे भारत से कोई भाव नहीं मिल रहा। पाकिस्तान ने साफ संकेत दिया है कि एससीओ सम्मेलन के दौरान वह भारत के साथ द्विपक्षीय बैठक के लिए तैयार है। पाकिस्तानी विदेश कार्यालय के हालिया बयान से पता चलता है कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मिल सकते हैं। जयशंकर भारतीय प्रतिनिधिमंडल के साथ सम्मेलन में शामिल होंगे। हालांकि, उन्होंने साफ कहा है कि वह पाकिस्तान के साथ द्विपक्षीय बैठक करने नहीं जा रहे।

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को एससीओ के बैठक के बारे में बयान जारी किया, जिसमें कहा गया कि प्रधानमंत्री (शहबाज शरीफ) बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल के प्रमुखों के साथ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। विदेश कार्यालय ने शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सदस्य देशों के शासन प्रमुखों की परिषद (CHG) की 23वीं बैठक में भाग लेने के लिए सात प्रधानमंत्री, एक उपराष्ट्रपति और एक विदेश मंत्री अगले सप्ताह इस्लामाबाद पहुंचेंगे।

पाकिस्तान को पहली बार मिली मेजबानी

पाकिस्तान पहली बार 15 से 16 अक्टूबर तक शंघाई सहयोग संगठन की बैठक की बैठक की मेजबानी कर रहा है। सीएचजी एससीओ का दूसरे सर्वोच्च निकाय है। एससीओ सम्मेलन में चीन के प्रधानमंत्री ली कियांग, रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तीन के साथ ही बेलारूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, ताजिकिस्तान और उजबेकिस्तान के उनके समकक्ष भी शामिल होंगे।

बैठक में जयशंकर होंगे शामिल

एससीओ सम्मेलन में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर और ईरान के प्रथम उपराष्ट्रपति भी बैठक में शामिल होंगे। पर्यवेक्षक राज्य के रूप में मंगोलिया के प्रधानमंत्री और तुर्कमेनिस्तान के विदेश मंत्री विशेष अतिथि के रूप में बैठक में भाग लेंगे। अफगानिस्तान सीएचजी की बैठक में भाग नहीं लेगा, क्योंकि बीजिंग स्थित एससीओ सचिवालय ने काबुल को इसमें शामिल होने के लिए निमंत्रण नहीं भेजा है।
पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने कहा कि प्रधानमंत्री बैठक के दौरान प्रतिनिधिमंडल के प्रमुखों के साथ द्विपक्षीय बैठकें भी करेंगे। लेकिन यह स्पष्ट नहीं किया गया कि इसमें भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय बैठक भी शामिल है या नहीं। इसके पहले भारत के विदेश मंत्री जयशंकर ने यात्रा के दौरान पाकिस्तान के साथ किसी भी बातचीत की संभावना से इनकार किया था।

'दोस्ती बढ़ाने नहीं जा रहा'

नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान जयशंकर ने पाकिस्तान यात्रा के बारे में कहा था, 'मैं वहां भारत-पाकिस्तान संबंधों पर चर्चा करने नहीं जा रहा हूं। मैं वहां एससीओ का एक अच्छा सदस्य बनने जा रहा हूं। लेकिन आप जानते हैं, चूंकि मैं एक विनम्र और सभ्य व्यक्ति हूं, इसलिए मैं उसी के अनुसार व्यवहार करूंगा।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.