बांग्लादेशी सांसद मर्डर केस-सेप्टिक टैंक से बाल मिले:दावा- कटा मांस भी बरामद; फ्लैट में मिले खून का DNA टेस्ट हो सकता है

Updated on 29-05-2024 01:01 PM

बांग्लादेश के सांसद अनवारुल अजीम अनार के मर्डर मामले में जांच टीम को मंगलवार को अहम सुराग मिले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स ने पुलिस के हवाले से बताया कि कोलकाता के एक फ्लैट के सेप्टिक टैंक से साढ़े तीन किलो का कटा मांस और बाल बरामद किया गया है। इसी फ्लैट में अजीम अनार ठहरे हुए थे।

बंगाल CID और बांग्लादेश जासूस विभाग की टीम ने फ्लैट की दोबारा जांच की है। पकड़े गए आरोपियों ने कबूला था कि इसी फ्लैट पर सांसद की हत्या की गई थी और शव के टुकड़े कर ठिकाने लगाया गया था।

उधर, कोलकाता के फ्लैट में मिले खून का बांग्लादेश पुलिस DNA टेस्ट करवा सकती है। इसके लिए अजीम अनार के एक रिश्तेदार का ब्लड सैंपल लिया जाएगा।

अनवारुल 12 मई को इलाज के लिए कोलकाता आए थे। अगले दिन ही वे लापता हो गए। इसके 10 दिन बाद पुलिस ने खुलासा किया कि उनकी हत्या हो चुकी है। मामले में अब तक कुल 4 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें से 3 आरोपियों को ढाका पुलिस ने गिरफ्तार किया। वहीं, एक आरोपी जिहाद हवलदार को कोलकाता पुलिस ने गिरफ्तार किया।

बांग्लादेशी डिटेक्टिव टीम और बंगाल CID साथ में जांच कर रही
सांसद की मौत की जांच के लिए बांग्लादेश डिटेक्टिव डिपार्टमेंट की एक टीम कोलकाता पहुंची हैं। उनके हारुनन राशिद चीफ भी जांच के लिए भारत आए हैं। उन्होंने इसे नृशंस और बर्बर हत्या बताया है। कोलकाता में बंगाल CID की मदद से सबूत जुटाए जा रहे हैं। अभी तक सांसद का शव बरामद नहीं किया जा सका है। टीम ने फ्लैट की सीवेज लाइन को पूरा तोड़ा है, ताकि वहां से सबूत जुटाए जा सकें।

23 मई को मामले में CCTV फुटेज सामने आया था
अजीम अनार के मर्डर मामले में 23 मई को CCTV फुटेज सामने आया था। इसमें दो आरोपी प्लास्टिक बैग और सूटकेस ले जाते दिखाई दे रहे हैं। कोलकाता पुलिस ने इसमें से एक आरोपी जिहाद हवलदार को गिरफ्तार किया था। आरोपी के हवाले से पुलिस ने बताया था कि सांसद की हत्या के बाद उनके शरीर से चमड़ी हटाई गई, मांस निकाला गया और फिर लाश के टुकड़े किए गए। इन टुकड़ों को बैग में भरकर शहर के अलग-अलग इलाके में फेंका गया।

बांग्लादेश पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया, CCTV फुटेज में सांसद के साथ दिखी

कोलकाता पुलिस ने कहा कि फ्लैट के बाहर के कई CCTV फुटेज मिले हैं। इनमें से एक में अनवारुल एक बांग्लादेशी महिला के साथ दिख रहे हैं। महिला का नाम शिलास्ती रहमान है। पुलिस का मानना है कि उसने आरोपियों के साथ मिलकर अनवारुल को अपने जाल में फंसाया और कोलकाता आने को कहा। एक वीडियो में अनवारुल और शिलास्ती साथ में फ्लैट में जाते नजर आ रहे हैं।

पुलिस ने कहा, "हमारा मानना है कि शिलास्ती के साथ फ्लैट में जाने के फौरन बाद ही अनवारुल की हत्या कर दी गई। बांग्लादेश की पुलिस ने शिलास्ती को गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है।"

पूछताछ के दौरान जिहाद हवलदार ने बताया कि वो 2 महीने पहले ही कोलकाता आया था। उसने कहा, 'अख्तरुज्जमां ने उसे सांसद अनवारुल के शव के टुकड़े करने के लिए हायर किया था। हत्या की साजिश को अंजाम देने के लिए 2 महीने पहले ही मुझे बांग्लादेश से कोलकाता बुलाया गया था।' हालांकि जिहाद ने मामले में किसी महिला के शामिल होने का जिक्र नहीं किया।

शुरुआती जांच में खुलासा- 5 करोड़ रुपए की सुपारी दी गई

पुलिस ने गुरुवार को बताया था कि प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन में सामने आया था कि बांग्लादेशी सांसद का मर्डर उनके अमेरिकी दोस्त अख्तरुज्जमां ने कराया। इसके लिए 5 करोड़ रुपए की सुपारी दी गई। अख्तरुज्जमां का कोलकाता में ही एक फ्लैट भी है।

पुलिस को अख्तरुज्जमां की लोकेशन नहीं पता है लेकिन उनका मानना है कि वो फिलहाल अमेरिका में है। पुलिस ने कहा अख्तरुज्जमां और शिलास्ती पहले से एक-दूसरे को जानते हैं और सांसद की हत्या के मास्टरमाइंड हो सकते हैं।

12 मई को कोलकाता पहुंचे थे सांसद अनवारुल
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अनवारुल 12 मई को शाम लगभग सात बजे अपने एक फैमिली फ्रेंड गोपाल बिस्वास से मिलने कोलकाता में उनके घर गए थे। अगले दिन दोपहर 1.41 बजे वह डॉक्टर से मिलने की बात कहकर वहां से रवाना हो गए।

उन्होंने कहा था कि वह शाम को लौटेंगे। अनवारुल ने बिधान पार्क में कलकत्ता पब्लिक स्कूल के सामने से टैक्सी ली। शाम को उन्होंने गोपाल को वॉट्सऐप मैसेज कर बताया कि वह दिल्ली जा रहे हैं। इसके बात उनकी लोकेशन नहीं मिली।

कौन थे बांग्लादेशी सांसद अनवारुल अजीम अनार?

अनवारुल अजीम अनार प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग पार्टी से सांसद हैं। वे जेनैदाह-4 सीट से 2014, 2018 और 2024 में चुनाव जीते। ​​​​​अनवारुल की मौत से पहले उनके परिवार वालों ने शेख हसीना से मिलकर मदद मांगी थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
 13 March 2026
श्योपुर: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में बोत्स्वाना से आए नौ नए मेहमानों को अब अपनी भारतीय पहचान मिलने वाली है। 28 फरवरी को लाए गए इन चीतों के नामकरण…
 13 March 2026
बदायूं: उत्‍तर प्रदेश के बदायूं में एचपीसीएल प्‍लांट के डिप्‍टी जनरल मैनेजर और एजीएम की हत्‍या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी…
 13 March 2026
नई दिल्ली, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को संसद में बताया कि इंडिगो में पायलट-टू-एयरक्राफ्ट रेश्यो 7.6 है यानी एक विमान के लिए एवरेज 8 पायलट हैं। ये देश की अन्य…
 13 March 2026
नई दिल्ली/श्रीनगर/देहरादून/जयपुर, पहाड़ी राज्यों में एकबार फिर बर्फबारी हो रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। यहां स्नोफॉल के साथ बारिश का…
 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
Advt.