शेख हसीना को बांग्लादेशी कोर्ट ने 21 साल की कैद की सुनाई सजा, फांसी की सजा के बाद दूसरा फैसला, जड़ से खत्म कर देंगे यूनुस?
Updated on
27-11-2025 01:28 PM
ढाका: बांग्लादेश की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को 21 सालों की कैद की सजा सुनाई है। इसी महीने शेख हसीना को बांग्लादेश इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने फांसी की सजा भी सुनाई थी। यानि एक महीने में शेख हसीना के खिलाफ दूसरा बड़ा फैसला आया है। जिससे साबित हो गया है कि मोहम्मद यूनुस, जो बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार हैं, वो शेख हसीना की राजनीति को जड़ से उखाड़ फेंकना चाहते हैं। इसीलिए उनके खिलाफ एक के बाद एक फैसले सुनाए जा रहे हैं। शेख हसीना, पिछले साल जुलाई-अगस्त में हुए सत्ता विरोधी आंदोलन के बाद देश से भाग गई थीं और उसके बाद से वो भारत में रह रही हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, राजधानी उन्नयन कार्त्रिपक्खा (RAJUK) के पुर्बांचल न्यू टाउन प्रोजेक्ट में प्लॉट के बंटवारे से जुड़े तीन अलग-अलग भ्रष्टाचार के मामलों में से हर एक केस में उन्हें सात-सात साल की सजा सुनाई गई और कुल सजा 21 साल की गई है। यानि तीनों मामलों में अलग अलग सजा भुगतनी होगी। ढाका के स्पेशल जज कोर्ट-5 के जज मोहम्मद अब्दुल्ला अल मामून ने आज गुरुवार सुबह करीब 11:45 बजे यह फैसला सुनाया। प्रॉसिक्यूशन और डिफेंस दोनों की दलीलें 23 नवंबर को खत्म हो गईं थीं, जिसके बाद कोर्ट ने फैसले की तारीख तय की। आज उसी हिसाब से फैसला सुनाया गया।
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…