बांग्लादेश में फिर हिंसा, शेख हसीना पर फैसले से पहले ढाका में धमाके, प्रदर्शनकारियों को गोली मारने का आदेश

Updated on 17-11-2025 01:54 PM
ढाका: बांग्लादेश में हिंसा और अस्थिरता का दौर एक बार फिर तेज हो गया है। बांग्लादेश की राजधानी ढाका समेत कई शहरों में धमाके और आगजनी हुई है। इससे खासतौर से ढाका में तनाव बढ़ गया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ है, जब शेख हसीना के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) फैसला सुनाने जा रहा है। शेख हसीना को पिछले साल छात्रों के प्रदर्शन पर कार्रवाई का मामला चल रहा है। इसमें दोषी ठहराए जाने पर हसीना को मौत की सजा तक हो सकती है। फैसले से पहले मोहम्मद यूनुस की सरकार ने देशभर में सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा है। प्रदर्शनकारियों को गोली मारने के आदेश दिए गए हैं।

शेख हसीना ने अपने खिलाफ फैसला आने से पहले रविवार रात को सोशल मीडिया पर ऑडियो संदेश जारी किया है। हसीना ने अपनी पार्टी अवामी लीग के समर्थकों से सरकारी प्रतिबंध के बावजूद विरोध प्रदर्शन जारी रखने के लिए कहा है। 78 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री ने समर्थकों से कहा कि डरने की कोई बात नहीं है क्योंकि मैं जिंदा रहूंगी और लोगों के लिए लड़ूंगी।

मेरे खिलाफ मुकदमा अवैध: हसीना

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ छात्रों के प्रदर्शन पर कार्रवाई के लिए मानवता के विरुद्ध अपराध के आरोप लगे हैं। इसके लिए उनके खिलाफ ढाका में मुकदमा चल रहा है। हालांकि अगस्त, 2024 से भारत में निर्वासन में रह रहीं हसीना ने मुकदमे को पूरी तरह खारिज कर दिया है। हसीना ने कहा है कि उन पर लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं।शेख हसीना ने लगातार ये कहा है कि बीते साल जुलाई में ढाका में हुई अशांति के दौरान किसी पर गोली चलाना या हत्या करने का आदेश नहीं दिया था। इसके उलट हिंसा की साजिश यूनुस के वफादार सुरक्षाबलों ने रची थी। शेख हसीना ने कहा, 'मैंने किसी को मारने का आदेश नहीं दिया। हिंसा फैलाने और लोगों को मारने के आदेश मोहम्मद यूनुस की ओर से आए थे।'

ढाका में विस्फोट और आगजनी

बांग्लादेश की राजधानी ढाका और दूसरे शहरों में बीते कुछ दिनों में देसी बम विस्फोटों और वाहनों में आग लगाने की घटनाएं हुई हैं। इस कड़ी में रविवार देर रात अंतरिम सरकारी सलाहकार सैयदा रिजवाना हसन के आवास के बाहर दो देसी बम फटे। रविवार को एक विस्फोट कारवां बाजार इलाके में हुआ। इससे किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
ढाका में एक पुलिस स्टेशन परिसर में खड़ी बसों और कचरा डंपिंग स्थल को निशाना बनाकर आगजनी की गई। मेट्रोपॉलिटन पुलिस आयुक्त एसएम सजात अली ने सुरक्षाबलों को हिंसा करने वाले प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने का आदेश दिया है। हिंसा और पुलिस के रुख से अंदेशा जताया जा रहा है कि हसीना के खिलाफ फैसले से देश में राजनीतिक अराजकता बढ़ सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
इस्लामाबाद: अफगानिस्तान की तालिबान आर्मी ने कथित तौर पर पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में ड्रोन अटैक किया है। अफगान सेना के शुक्रवार के ड्रोन हमले के बाद इस्लामाबाद हवाई अड्डा…
 14 March 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना ने ईरान के महत्वपूर्ण खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए इस हमले की जानकार दी है और…
 14 March 2026
तेहरान: ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने रूसी तेल को लेकर अमेरिका पर हमला बोला और कहा कि वॉशिंगटन पर भारत समेत दुनिया भर के देशों के सामने रूसी तेल खरीदने…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खर्ग आईलैंड पर हमला किया है। इस हमले के साथ ही यह सवाल उठने लगा है…
 14 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ युद्ध में अमेरिका को बड़ा झटका लगा है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर ईरान के मिसाइल हमले…
 14 March 2026
तेहरान/नई दिल्‍ली: भारत में तेल और गैस की भारी किल्‍लत के बीच ईरान ने बड़ी राहत दी है। ईरान ने कहा है कि वह स्‍ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले भारतीय…
 14 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को घोषणा की कि सेंट्रल कमांड ने ईरान के सबसे बड़े तेल टर्मिनल खर्ग आईलैंड पर भीषण हमला किया है। ट्रंप ने ट्रुथ सोशल…
 14 March 2026
ढाका: बांग्‍लादेश में तारिक रहमान के पीएम बनने के बाद विदेश मंत्री खलीलुर रहमान शनिवार को अपनी पहली विदेश यात्रा पर तुर्की जा रहे हैं। खलीलुर रहमान तुर्की के विदेश मंत्री…
 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
Advt.