बजरंग कुमार दुबे ने जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पदभार ग्रहण किया

Updated on 30-10-2024 12:21 PM

दुर्ग । जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी बजरंग कुमार दुबे (राप्रसे) पदभार ग्रहण किया। पूर्व में वे अपर कलेक्टर दुर्ग रह चुके हैं। आयुक्त नगर पालिक निगम भिलाई रह चुके है। वे 2014 बैच के राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी हैं। आम जनता से जुड़ कर उनके हित में काम करने की चाह लेकर प्रशासनिक अधिकारी बने। उनका मानना है कि जरुरतमंद आम जनता के हित में कार्य करने से उन्हें सुकून मिलता है। जिला पंचायत दुर्ग के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बजरंग कुमार दुबे का कहना है कि ग्रामीण विकास के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना एवं के साथ ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों का समूह बनाकर आजीविका संवर्धन सुपोषण, आवास, शिक्षा एवं स्वास्थ्य पर फोकस रहेगा। समस्याओं का गांव में ही हो निदान, इसके लिए मॉनिटरिंग पर जोर दिया जाएगा। उनका कहना है कि ग्राम पंचायत को सशक्त कर इसे ग्रामीण क्षेत्र में आजीविका में वृद्धि करने का प्रयास करेंगे। कुछ ग्राम पंचायतों को मॉडल बनाएंगे, जहां हर योजना का क्रियान्वयन अच्छे से हो सकें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.