टीम इंडिया के लिए बुरी खबर... जसप्रीत बुमराह पर आया अपडेट, अब क्या होगा
Updated on
04-02-2025 01:02 PM
नई दिल्ली: चैंपियंस ट्रॉफी की उल्टी गिनती अब शुरू हो चुकी हैं। ये टूर्नामेंट पाकिस्तान में खेला जाएगा। वहीं टीम इंडिया अपने सभी मुकाबले हाइब्रिड मॉडल के तहत यूएई में खेलेगी। चैंपियंस ट्रॉफी की शुरुआत 19 फरवरी से होगी, वहीं भारतीय टीम अपना पहला मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ खेलेगी। हालांकि इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। ये खबर टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर आई है।बुमराह पर मंडरा रहा खतरा
जसप्रीत बुमराह को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में एंट्री तो दी गई है, लेकिन ये गेंदबाज खेल पाएगा या नहीं इस पर अभी तक कुछ भी साफ नहीं हो पाया है। बुमराह को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के दौरान मांसपेशियों में खिंचाव की दिक्कत एक बार फिर से हुई थी। TOI की रिपोर्ट के मुताबिक बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी से पहले नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में स्कैन के लिए पहुंचे हैं। स्कैन के आधार पर ही तय किया जाएगा कि बुमराह चैंपियंस ट्रॉफी खेल पाएंगे या नहीं।