Babar Azam ने 26 साल के गेंदबाज पर निकाली भड़ास, एक ही ओवर में ठोक दिए पांच लगातार चौके

Updated on 16-09-2024 04:41 PM
पाकिस्तान चैंपियंस कप 2024 (Pakistan Champions Cup 2024) का आगाज 12 सितंबर से हो चुका है। बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, शाहीन शाह अफरीदी और शादाब खान जैसे कई बड़े खिलाड़ी टूर्नामेंट में खेल रहे हैं। रविवार को स्टैलियंस और मार्कहॉर्स के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें बाबर आजम अच्छी लय में नजर आए। फैसलाबाद के इकबाल स्टेडियम में खेले गए टूर्नामेंट के चौथे मैच में बाबर आजम ने युवा तेज गेंदबाज शाहनवाज दहानी को लगातार पांच चौके मारे।

एक ओवर में लगातार पांच चौके

50 ओवर के मैच में जीत के लिए 232 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बाबर नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने आए और उन्होंने खुलकर अपने शॉट्स खेले। आठवें ओवर में उन्होंने 26 साल के पेसर दहानी को के ओवर की पहली गेंद खाली जाने दी, लेकिन इसके बाद अगली सारी गेंदों को बाउंड्री के बाहर पहुंचाया। बाबर ने शॉर्ट बॉल से लेकर फुल तक हर तरह की गेदों का सामना किया और स्क्वायर ड्राइव से लेकर पुल शॉट तक खेले।

45 गेंद में 45 रन बनाकर आउट

बाबर आजम ने 45 गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 45 रन बनाए। जब तक बाबर आजम क्रीज पर थे तो ऐसा लग रहा था कि स्टैलियन्स मैच जीतने की राह पर हैं, लेकिन जल्द ही मुकाबला पलट गया। बाबर पुल शॉट खेलने की कोशिश में लेग स्पिनर जाहिद महमूद की गेंद पर आउट हो गए। शॉर्ट फाइन लेग पर नसीम शाह ने एक आसान कैच लिया। जाहिद महमूद ने 4.4-0-18-5 के शानदार आंकड़े के साथ तबाही मचा दी।

फिर भी हार गई बाबर की टीम

बाबर आजम जब आउट हुए तब उनकी टीम का स्कोर 23.4 ओवर में 105 रन था। मगर यहां से स्टैलियन्स अपने आखिरी आठ विकेट 8.4 ओवर के अंतराल में सिर्फ 26 रन पर खो दिए। बाबर वर्तमान में टूर्नामेंट के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं, जिन्होंने दो मैच में 60.50 की औसत से 121 रन बनाए हैं। मार्कहॉर्स अपने दोनों मैचों में जीत के साथ तालिका में शीर्ष पर रहे, जबकि स्टैलियन्स दूसरे स्थान पर रहे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.