बाबर आजम की तो लंका लग गई, नए सिलेक्शन कमेटी ने आते ही कर ली टीम से भगाने की तैयारी!

Updated on 13-10-2024 12:37 PM
लाहौर: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम की अब टीम से विदाई तय चुकी है। बाबर पाकिस्तान के लिए लगातार फ्लॉप रहे हैं, जिसके कारण टीम को शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है। पाकिस्तानी टीम को हाल ही में पहले बांग्लादेश और अब इंग्लैंड ने उसके घर में टेस्ट में बुर तरह से हराया है। इंग्लैंड की टीम ने पहले टेस्ट मैच में पाकिस्तान को पारी से हरा दिया। इस मैच में पाकिस्तानी टीम ने 556 रन का स्कोर खड़ा किया था, लेकिन इसके बावजूद टीम को जीत नहीं मिल सकी।

वहीं सीरीज का दूसरा मुकाबला अब लाहौर में खेला जाना है। पहले टेस्ट मैच में मिली हार के बाद पाकिस्तानी टीम की खूब आलोचना हो रही है। ऐसे में नए सिलेक्शन कमेटी ने बाबर आजम को टीम से बाहर करने की तैयारी कर ली है। बाबर आजम इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में दोनों पारियों को मिलाकर सिर्फ 35 रन ही बना सके थे। इससे पहले बांग्लादेश के खिलाफ भी बाबर आजम पूरी तरह से फ्लॉप रहे थे।

लंबे समय से खराब फॉर्म से जूझ रहे बाबर आजम ने लिमिटेड ओवरों में टीम की कप्तानी भी छोड़ दी है। साल 2023 वनडे विश्व कप के बाद बाबर आजम को तीनों फॉर्मेट की कप्तानी से हटा दिया था। इसके बाद टेस्ट टीम की कमान शाम मसूद को दी गई जबकि लिमिटेड ओवरों शाहीन अफरीदी को कप्तानी मिली। हालांकि, शाहीन से टीम नहीं संभल सकी जिसके बाद वनडे और टी20 में फिर से बाबर को कप्तान बनाया गया था।

वहीं अब बाबर आजम ने ये कहते हुए कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है कि वह अब अपने खेल पर पूरा फोकस करना चाहते हैं। ऐसे में कप्तानी का अतिरिक्त भार वह नहीं उठाएंगे। यही कारण है कि उन्होंने कप्तानी हटने का फैसला किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.