बाबा सिद्दीकी मर्डर-शूटर बोला, दाऊद से जुड़े थे NCP लीडर

Updated on 28-01-2025 01:39 PM

NCP अजित गुट के नेता बाबा सिद्दीकी के मर्डर केस में पुलिस ने चार्जशीट फाइल कर दी है। इस चार्जशीट में बाबा को गोली मारने वाले मेन शूटर शिवकुमार गौतम ने दावा किया है कि सिद्दीकी के दाऊद इब्राहिम से संबंध और 1993 के मुंबई धमाकों में शामिल होने के कारण अनमोल ने उसे मारने का आदेश दिया था।

उधर, सिद्दीकी के बेटे जीशान ने पुलिस को बयान दिया है कि उनके पिता की डायरी में कई डेवलपर्स, कॉन्ट्रैक्टर्स और भाजपा नेताओं के नाम लिखे हैं। हत्या के दिन भाजपा नेता मोहित कंबोज ने वॉट्सऐप पर पिता से संपर्क किया था। उसने मुलाकात की बात कही थी। जीशान ने कहा कि हत्याकांड की जांच में बांद्रा स्लम डेवलपमेंट स्कीम से जुड़े विवादों को भी शामिल किया जाए।

जीशान के बाद भाजपा नेता मोहित कंबोज ने बयान दिया है कि इस केस में उनका नाम गलत तरीका से जोड़ा जा रहा है। वे बाबा सिद्दीकी के बहुत अच्छे दोस्त थे।

12 अक्टूबर को महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री सिद्दीकी की मुंबई के बांद्रा ईस्ट इलाके में उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। शिवकुमार उन्हीं में से एक है। लॉरेंस गैंग ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली थी।

जीशान सिद्दीकी बोले- पिता गरीबों के अधिकारों के लिए लड़ते थे

जीशान सिद्दीकी ने पुलिस को बताया है कि वे और उनके पिता मुंबई के ब्रांदा इलाके में झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वालों के अधिकारों के लिए लगातार लड़े रहे थे। उन्होंने कहा कि रिडेवलपमेंट प्रोजेक्ट पर उन्हें आपत्ति थी, इस कारण उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया था।

भापजा नेता मोहित ने कहा- बाबा सिद्दीकी की हत्या की सच्चाई बाहर आनी चाहिए

भापजा नेता मोहित कंबोज ने कहा, 'बाबा सिद्दीकी मेरे अच्छे दोस्त थे, हमारे अच्छे रिलेशन थे। उनसे अक्सर बात होती रहती थी। हत्या के दिन उसी शाम मेरी बाबा सिद्दीकी से बात हुई थी। हम दोनों में राजनीति और नॉर्मल बातें होती रहती थीं। जीशान सिद्दीकी के स्टेटमेंट में मेरे नाम को गलत तरीके से जोड़ा जा रहा है। मैं इसकी निंदा करता हूं।'

उन्होंने आगे कहा कि बाबा सिद्दीकी की हत्या की सच्चाई बाहर आनी चाहिए। आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

शूटर ने पुलिस को दिया बयान, अनमोल से सीधे बात करता था

मैं पुणे में कबाड़ इकट्ठा करता था और सह-आरोपी हरीश कुमार कश्यप को सामान बेचता था। कश्यप की कबाड़ की दुकान थी। उसने रहने का इंतजाम किया था। इसी दौरान उसकी जान-पहचान प्रवीण लोनकर और शुभम लोनकर से हुई।

एक दिन शुभम ने बताया कि वे दोनों भाई लॉरेंस गैंग के लिए काम करते हैं। जून 2024 में शुभम ने मुझे और धर्मराज कश्यप को बताया कि अगर हम उसके कहने पर काम करते हैं, तो हमें 15 लाख रुपए मिल सकते हैं।

जब मैंने काम के बारे में पूछा, तो शुभम ने बताया कि हमें बाबा सिद्दीकी या उसके बेटे जीशान सिद्दीकी नाम के एक व्यक्ति की हत्या करनी है।

एक दिन शुभम ने अपने फोन पर स्नैपचैट के जरिए अनमोल बिश्नोई को वीडियो कॉल किया। बिश्नोई ने हमें बताया कि जिससे हमें मारना है, वह दाऊद इब्राहिम से जुड़ा है और बॉम्बे बम धमाकों में शामिल है।

उसने कहा कि अगर पैसे की जरूरत होगी तो शुभम इंतजाम कर देगा। हमें यकीन हो गया कि दोनों लोनकर भाई उसके लिए काम करते हैं। शुभम के कहने पर मैंने अपने मोबाइल पर स्नैपचैट डाउनलोड किया और अनमोल बिश्नोई से सीधे बात करने लगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.