बाबा सिद्दीकी मर्डर का आरोपी जीशान विदेश भागा:VIDEO में बोला- पाकिस्तानी डॉन ने भारत से निकाला

Updated on 20-02-2025 01:03 PM

मुंबई में NCP (अजित गुट) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मुख्य आरोपियों में से एक जीशान अख्तर उर्फ जैसी पूरेवाल विदेश भाग गया है। सूत्रों के मुताबिक, विदेश भागने में जीशान की मदद किसी और ने नहीं बल्कि, पाकिस्तान में बैठे माफिया डॉन फारुख खोखर के राइट हैंड शहजाद भट्टी ने की है।

पंजाब पुलिस से जुड़े सूत्रों के अनुसार, जीशान अख्तर को पंजाब पुलिस ने एक माह पहले तक ट्रैक किया था। इस दौरान उसकी आखिरी लोकेशन नेपाल के पास मिली थी। नेपाल के बाद वह आगे कहां गया, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई।

बता दें कि मुंबई में NCP (अजित गुट) नेता बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोप कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस गैंग पर लगा था।

लॉरेंस गैंग के गुर्गे जीशान अख्तर के वीडियो में क्या है...

मुझे शहजाद भट्‌टी ने भारत से निकाला वीडियो में मोहम्मद जीशान अख्तर उर्फ जैसी पूरेवाल का पूरा फेस नजर आ रहा है। इसमें जैसी पूरेवाल कह रहा है- मैं जीशान बोल रहा हूं। भारत में मुझ पर बाबा सिद्दीकी की हत्या किए जाने के आरोप और अन्य कई केस चल रहे हैं। इस सारे केस में मेरा साथ दिया है, शहजाद भट्टी भाई ने।

शहजाद भट्टी ने मुझे भारत से निकाला और मुझे सुरक्षित जगह पर पहुंचाया। इस वक्त मैं एशिया से बहुत दूर हूं और पाकिस्तान का डॉन शहजाद भट्टी हमारा बड़ा भाई है। कोई भी व्यक्ति अगर हमारे भाइयों को कुछ कहेगा या फिर उन्हें तंग परेशान करेगा तो वह व्यक्ति अपना विचार कर ले।

दुश्मनों को चेतावनी- सिक्योरिटी काम नहीं आएगी आगे जैसी पूरेवाल ने कहा- शहजाद भट्टी ने मुझे एशिया से निकाला और मुझे असाइलम (पनाह) दिलवाई है। चलो वह तो भारत को पता चल ही जाएगा कि मुझे किस देश में असाइलम मिला है। बाकी शहजाद भट्टी हमारा बड़ा भाई है।

साथ ही मेरी दुश्मनों को चेतावनी है कि निकल जाओ जहां निकलना है। सिक्योरिटी काम नहीं आएगी। ठोकेंगे अकेले अकले को। आखिर में जीशान अख्तर ने कहा- राम राम, जय भद्र काली और शहजाद भट्टी भाई तुम्हें लव यू।

12 अक्तूबर को गोलियां मारकर की बाबा सिद्दीकी की हत्या 12 अक्तूबर 2024 को रात साढ़े 9 बजे मुंबई के बांद्रा के खेर वाड़ी सिग्नल पर महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई थी। बाबा सिद्दीकी बेटे जीशान के दफ्तर के बाहर निकले ही थे कि तभी उन पर 6 गोलियां चलाई गईं।

2 गोली सिद्दीकी के पेट पर और एक सीने पर लगी। उन्हें लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रात 11.27 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस इस मामले में उत्तर प्रदेश के बहराइच के रहने वाले हरीश कुमार, कैथल (हरियाणा) के गुरमैल बलजीत सिंह, बहराइच (उत्तर प्रदेश) के धर्मराज कश्यप और पुणे (महाराष्ट्र) के रहने वाले प्रवीण लोनकर को गिरफ्तार किया।

मर्डर की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी। बाबा सिद्दीकी रियल एस्टेट बिजनेस से भी जुड़े थे। हालांकि, वह पॉलिटिक्स और बिजनेस से ज्यादा बॉलीवुड कनेक्शन की वजह से फेमस रहे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.