छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर आयुष स्वास्थ्य मेला एवं व्यंजन प्रदर्शनी

Updated on 14-10-2025 12:13 PM

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर मंगल भवन शासकीय प्राथमिक शाला मैदान मोतीपुर में एक दिवसीय जिला स्तरीय नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला एवं व्यंजन प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। संचालनालय आयुष छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार डॉ. शिल्पा मिश्रा जिला आयुष अधिकारी के मार्गदर्शन में  आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी एवं योग चिकित्सा पद्धति  से स्वास्थ्य जांच एवं दवाईयों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में महावीर कॉलेज ऑफ आयुर्वेद सांईस सुंदरा, राजनांदगांव के छात्रों द्वारा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने से संबंधित नुक्कड़ नाटक का प्रदर्शन तथा योगा वेलनेस सेन्टर राजनांदगांव एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर (आयुष), पदुमतरा प्रभारी के माध्यम से बच्चों एवं महिलाओं द्वारा योग नृत्य का प्रतियोगिता प्रदर्शन किया गया।

महापौर  मधुसूदन यादव एक दिवसीय जिला स्तरीय नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला एवं व्यंजन प्रदर्शनी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। महापौर  मधुसूदन यादव ने कहा कि आज पूरी दुनिया में एलोपैथी से हटकर आयुर्वेद और योगा की बड़ी मान्यता है। पहले बडी संख्या में लोग इलाज के लिये केरल, बैंगलोर एवं हैदराबाद में पंचकर्म कराने के लिए जाते थे, किन्तु आज पंचकर्म की सर्वसुविधा इस शिविर में उसी पद्धति से चिकित्सकों द्वारा दी जा रही है। पंचकर्म के माध्यम से सभी प्रकार की बीमारियों का इलाज किया जाता है। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद केवल इलाज प्रक्रिया नहीं है, बल्कि स्वस्थ व्यक्ति बीमार न पड़े, इसकी एक व्यवस्था है। जिसमें दिनचर्या, ऋतुचर्या व प्राणायाम भी शामिल है। आयुर्वेद के तहत शतप्रतिशत गारंटी के साथ बिना किसी साइड इफेक्ट एवं एलर्जी के इलाज की व्यवस्था होती है। महापौर  मधुसूदन यादव ने एक दिवसीय जिला स्तरीय नि:शुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला एवं व्यंजन प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

जिला आयुष अधिकारी राजनांदगांव डॉ. शिल्पा मिश्रा ने बताया कि आयुष विभाग द्वारा स्वास्थ्य एवं जागरूकता के प्रति जनहित में किये जा रहे कार्यों तथा शासकीय योजनाओं सहित लाभान्वित व्यक्तियों की संख्या के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। शिविर में आयुर्वेद पद्धति के 1559 रोगी, होम्योपैथी पद्धति के 638 रोगी, यूनानी पद्धति के 306 रोगी, योग चिकित्सा द्वारा 164 व्यक्तियों को योगाभ्यास द्वारा एवं शून्य से 16 वर्ष तक के 95 बच्चों को स्वर्णप्राशन औषधियां पिलाई गई। शिविर में कुल 2762 मरीजों को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कर नि:शुल्क औषधियों का वितरण किया गया। शिविर में 96 पुरूष व 128 महिला रोगियों को पृथक-पृथक पंचकर्म अंतर्गत स्नेहन व स्वेदन की सुविधा भी शिविर में उपलब्ध कराई गई तथा शिविर में उपस्थित सभी नागरिको को आयुष काढ़ा का वितरण किया गया। शिविर में लगभग 700 रोगियों का रक्त परीक्षण अंतर्गत शुगर एवं एचबी जांच की सुविधा भी प्रदान की गई। इस अवसर पर पार्षद  कमलेश बंधे, डॉ. हर्षा दुबे, डॉ. सुरेन्द्र कुमार मेश्राम, डॉ. वर्षा नागवंशी, डॉ. योगेश्वरी ठाकुर, डॉ. हर्ष कुमार साहू, डॉ. सुनीता कोचेन्द्र, डॉ. अनिरूद्ध कुमार पटेल, डॉ. मो. इकबाल हुसैन, डॉ. सुनील कुमार भोई, डॉ. अनमोल गुप्ता, डॉ. नम्रता कोसले, डॉ. सृष्टि अग्रवाल होम्योपैथी चिकित्सा व्यवस्था में डॉ. हर्षा बरैया एवं डॉ. प्रीति बोरकर, यूनानी चिकित्सा व्यवस्था में डॉ. रूबिना शाहिन अंसारी तथा योगा चिकित्सा व्यवस्था में डॉ. भारती यादव एवं डॉ. स्नेहा देशमुख, श्रीमती छाया प्यासी एवं श्रीमती टीनू दीवान उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.