चिड़िया बने आयुष बडोनी, रमनदीप सिंह की तरह उड़ते हुए लपका असंभव कैच
Updated on
22-10-2024 02:47 PM
अल अमरात (ओमान): इमर्जिंग एशिया कप 2024 के अपने दूसरे मैच में इंडिया ए की भिड़ंत यूएई से हुई। पहले मैच में पाकिस्तान ए को भारत ने हराया था। उस मैच में टीम इंडिया के फील्डिर्स ने कमाल की फील्डिंग की थी। हवा में उड़ते हुए रमनदीप सिंह का एक हाथ से लपका गया कैच खूब चर्चा में रहा। अब यूएई के खिलाफ दूसरे मैच में भी भारतीय फील्डर ने फील्डिंग में कमाल का प्रदर्शन किया।
बडोनी ने लपका हवाई कैच
इस टूर्नामेंट में अभी तक इंडिया ए के फील्डर्स कमाल कर रहे हैं। आयुष बडोनी ने इस बार हवा में उड़ते हुए गेंद को लपका। 15वें ओवर में यूएई के मुहम्मद जवादुल्लाह ने सामने की तरफ शॉट खेला। गेंद लॉन्ग ऑन पर फील्डिंग कर रहे आयुष बडोनी के दाहिने तरफ थी। वह भागे और हवा में उड़ते हुए दोनों हाथों से गेंद को लपक लिया। 24 साल के बडोनी ने गेंद को एकदम क्लीन लपका और कमेंटेटर भी इसे देखकर हैरान रह गए।
आसानी से जीती इंडिया ए
गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (58 रन) के शानदार अर्धशतक की बदौलत इंडिया ए ने इस मैच को 7 विकेट से जीत लिया। भारतीय टीम की यह टूर्नामेंट में दूसरी जीत है। इससे पहले उसने अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को पहले मैच में सात रन से हराया था। भारत फिलहाल ग्रुप बी में चार अंक के साथ शीर्ष पर है और बुधवार को अपने अंतिम ग्रुप गेम में मेजबान ओमान से भिड़ेगा।अभिषेक की पांच चौके और चार छक्के जड़ित 24 गेंद की धमाकेदार अर्धशतकीय पारी और आयुष बडोनी के एक छक्के और एक चौके की मदद से भारत ने 55 गेंद रहते 108 रन का लक्ष्य हासिल करने की औपचारिकता पूरी की। कप्तान तिलक वर्मा ने 18 गेंद में 21 रन बनाए। इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए यूएई की टीम 16.5 ओवर में 107 रन पर आउट हो गई।
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…