विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान:डार्सी ब्राउन की वापसी, अनुभवी स्पिनर जेस जोनासन को जगह नहीं

Updated on 26-08-2024 04:37 PM

ICC विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (CA) ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया की 15 सदस्यीय टीम में अनुभवी स्पिनर जेस जोनासन को जगह नहीं मिली है,​​ जबकि टी-20 फॉर्मेट में उनके नाम 96 विकेट दर्ज हैं। जोनेसन के स्थान पर ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम में तायला व्लामिन्क को शामिल किया गया है। डार्सी ब्राउन चोट के बाद वापसी करेंगी।

अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज
टी-20 विश्व कप के लिए के लिए चुनी गई टीम ही अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज खेलेगी। ऑलराउंडर हीदर ग्राहम टीम के साथ UAE नहीं जाएंगी।

स्क्वॉड का ऐलान करने करने के बाद ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट के हेड ऑफ परफॉर्मेंस और नेशनल सिलेक्टर शॉन फ्लेगर ने कहा, “यह काफी समय बाद पहली बार है जब विश्व कप से पहले हमारे सभी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्टेड खिलाड़ी चयन के लिए उपलब्ध थे और जिसकी वजह से हमने एक स्थिर और बैलेंस्ड टीम तैयार की है।”

उन्होंने ऑलराउंडर फोइबे लिचफील्ड के बारे में कहा, “फोइबे हमारे लिए एक्स-फैक्टर हैं और यह उनका पहला वर्ल्ड कप होगा। तायला व्लामिन्क और डार्सी ब्राउन की तेज गेंदबाजी जोड़ी वह है, जिसे हम कुछ समय से आजमाना चाहते थे।”

विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए ऑस्ट्रेलिया का स्क्वॉड
एलिसा हीली (कप्तान), डार्सी ब्राउन, ऐश गार्डनर, किम गर्थ, ग्रेस हैरिस, अलाना किंग, फोइबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्रा (उपकप्तान), सोफी मोलिनेक्स, बेथ मूनी, एलिस पेरी, मेगन सट, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम और तायला व्लामिन्क।

बांग्लादेश से UAE शिफ्ट हुआ वर्ल्ड कप
कुछ दिन पहले बांग्लादेश में राजनीतिक अस्थिरता की वजह से विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप बांग्लादेश से शिफ्ट कर दिया गया था। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने 6 दिन पहले यह ऐलान किया, हालांकि मेजबानी बांग्लादेश के ही पास है।

3 अक्टूबर शुरू होने जा रहे इस टूर्नामेंट के मुकाबले UAE के दुबई इंटरनेशनल और शारजाह के मैदान पर खेले जाएंगे। श्रीलंका और जिम्बाब्वे क्रिकेट बोर्ड ने भी टूर्नामेंट अपने यहां कराने में रुचि दिखाई थी, लेकिन काउंसिल ने मुकाबले UAE में कराने का फैसला लिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.