ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट शुरू होने से पहले तगड़ा झटका, 295 विकेट लेने वाला गेंदबाज एशेज से बाहर

Updated on 09-12-2025 01:26 PM
ब्रिस्बेन: ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड हैमस्ट्रिंग और टखने की चोट के कारण इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। दूसरी तरफ कप्तान पैट कमिंस पीठ की समस्या से उबरकर वापसी करने के लिए तैयार हैं। 17 दिसंबर से ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट एडिलेड में खेला जाएगा। हालांकि टीम को इनकी कमी महसूस नहीं हुई और 5 मैचों की इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने पहले दोनों मैच अपने नाम किए हैं।

टी20 विश्व में खेलने हेजलवुड का लक्ष्य

जोश हेजलवुड चोटिल होने के कारण पर्थ और ब्रिस्बेन में खेले गए पहले दो मैच में भी नहीं खेल पाए थे लेकिन उम्मीद की जा रही थी कि वह पांच मैचों की सीरीज के बाकी मैच में वापसी करेंगे। ऑस्ट्रेलिया के कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड ने मंगलवार को कहा कि हेजलवुड अब अगले साल की शुरुआत में होने वाले टी20 विश्व कप में वापसी करने का लक्ष्य रखेंगे। 76 टेस्ट में हेजलवुड के नाम 295 विकेट दर्ज हैं।
मैकडोनाल्ड ने कहा, ‘वह एशेज सीरीज से बाहर रहेंगे और विश्व कप के लिए तैयारी करेंगे जो हमारे लिए महत्वपूर्ण है। यह उनके लिए वास्तव में निराशाजनक है कि वह इस सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। यह ऐसा झटका है जिसकी हमने कल्पना भी नहीं की थी। हमें उनसे इस सीरीज में बड़ी भूमिका निभाने की उम्मीद थी।’

कप्तान पैट कमिंस वापसी करेंगे

इस बीच कमिंस के 17 दिसंबर से एडिलेड में शुरू होने वाले तीसरे टेस्ट में वापसी करने की उम्मीद है। पीठ की समस्या के कारण वह पहले दो टेस्ट मैचों में नहीं खेल पाए थे। ऑस्ट्रेलिया की टीम इंग्लैंड के खिलाफ गाबा में जब दूसरा टेस्ट मैच खेल रही थी तब इस 32 वर्षीय तेज गेंदबाज ने ब्रिस्बेन के एलन बॉर्डर फील्ड में कड़ा अभ्यास किया था। तीसरे टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम की घोषणा बुधवार को की जाएगी जिसमें कमिंस की कप्तान के रूप में वापसी तय है। कमिंस की अनुपस्थिति में स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलियाई टीम की अगुवाई कर रहे हैं।मैकडोनाल्ड ने कहा, ‘हमें लगता है कि वह पूरी तरह से तैयार होंगे। उन्होंने जिस तरह से अभ्यास किया है उसे देखकर हमें लगता है कि वह एडिलेड की चुनौतियों के लिए वास्तव में अच्छी स्थिति में होंगे।’

चौथा टेस्ट मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर बॉक्सिंग डे (26 दिसंबर) से शुरू होगा और सिडनी चार जनवरी से पांचवें टेस्ट की मेजबानी करेगा। इंग्लैंड के 2010-11 के बाद ऑस्ट्रेलिया में एक भी टेस्ट में जीत नहीं मिली है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.