ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज से कुछ घंटों पहले टीम में किया बड़ा बदलाव, स्टार खिलाड़ी की हुई एंट्री

Updated on 17-10-2025 12:52 PM
नई दिल्लीभारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने स्क्वाड में एक बड़ा बदलाव किया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए यह बदलाव काफी अहम है। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। उन्हें साइड में हल्की चोट लगी है। उनकी जगह मार्नस लाबुशेन को टीम में शामिल किया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एहतियात के तौर पर यह फैसला लिया है, क्योंकि ग्रीन ऑस्ट्रेलिया की एशेज योजनाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं।

ग्रीन को रेस्ट देना जरूरी

कैमरन ग्रीन 19, 23 और 25 अक्टूबर को होने वाले वनडे मैचों में नहीं खेल पाएंगे। हालांकि, उम्मीद है कि वह 28 अक्टूबर से शुरू होने वाले वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के अगले शेफील्ड शील्ड गेम में खेलेंगे। पिछले साल पीठ की सर्जरी के बाद यह उनका गेंदबाज के तौर पर पहला मैच था, जिसमें उन्होंने चार ओवर में एक विकेट लिया था। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने साफ किया है कि यह चोट पिछले अक्टूबर में हुई सर्जरी से संबंधित नहीं है।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एक बयान में कहा, 'ग्रीन थोड़े समय के लिए रिहैबिलिटेशन करेंगे और एशेज की तैयारी जारी रखने के लिए शेफील्ड शील्ड के तीसरे राउंड में वापसी करने की राह पर हैं।' लाबुशेन शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने अपने घरेलू क्लब क्वींसलैंड के लिए चार शतक बनाए हैं, जिनमें से दो 50-ओवर फॉर्मेट में आए हैं। अगस्त में साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज में 2 रन बनाने के कारण उन्हें पहले टीम में शामिल नहीं किया गया था।
इस बदलाव के साथ, भारत के खिलाफ सीरीज के पहले मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया को तीन बदलाव करने पड़े हैं। जोश फिलिप को जोश इंग्लिस की जगह लिया गया है, जो अभी भी पिंडली की चोट से उबर रहे हैं। वहीं, एडम जम्पा पारिवारिक कारणों से पर्थ में होने वाले पहले मैच से बाहर रहेंगे। दूसरे मैच से जम्पा, कैरी और इंगलिस टीम में शामिल हो जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
बॉलीवुड के फैंस के लिए एक और चौंकाने वाली खबर आई है। अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग से संन्‍यास लेने के फैसले पर जहां अभी तक फैंस को यकीन नहीं…
 16 March 2026
'बिग बॉस 19' की तान्या मित्तल इस बार अपनी साड़ी की वजह से लोगों के निशाने पर हैं। अक्सर साड़ी वाले अटायर में तारीफें बटोरने वालीं तान्या इस बार एक…
 16 March 2026
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में लॉस एंजेलिस के प्रतिष्ठित डॉल्बी थिएटर में दुनिया भर के कलाकारों की मेहनत और प्रतिभा को सम्मानित किया गया। इस समारोह में 16 नॉमिनेशंस के…
 16 March 2026
मशहूर निर्देशक डेविड धवन ने लंबे समय के बाद फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' से निर्देशन में वापसी की है। रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा फिल्म में वरुण धवन के साथ…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान टीम ने मैच रेफरी नीयामुर राशिद से तीसरे वनडे के आखिरी ओवर में बांग्लादेश के विवादित रिव्यू लेने पर शिकायत की है। यह मामला तब हुआ जब ऑन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: सिर्फ 14 साल की उम्र में अंडर-19 विश्व कप जीतने वाले वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2025 में सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस साल…
 16 March 2026
नई दिल्ली: 2026 के एडिशन का फाइनलिस्सिमा स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला था। हालांकि मिडल ईस्ट में चल रहे युद्ध के चलते इसे कैंसिल कर दिया गया है। स्पेन…
 16 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने रविवार को नई दिल्ली में नमन अवॉर्ड्स समारोह का आयोजन किया था। भारतीय क्रिकेटरों को सम्मानित करने के लिए आयोजित होने वाला यह वार्षिक…
 16 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार और 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के नायक सरफराज अहमद ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उनके इस फैसले ने न…
Advt.