मैथिली ठाकुर के भजनों पर झूमे श्रोता : भक्तिमय हुआ कुरुद

Updated on 18-10-2024 12:07 PM

धमतरी ।  शरद पूर्णिमा की पावन अवसर पर अजय एजुकेशन एंड हेल्थ फाउंडेशन के बैनर तले प्रधानमंत्री मोदी के हाथों सम्मानित मशहूर भजन गायिका मैथिली ठाकुर की भजन संध्या का आयोजन कुरुद में किया गया। जिसमे मैथिली के कंठ से निकले भजनों को सुन श्रोता झूम उठे।


अजय फाउंडेशन परिसर कुरूद में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत विधायक अजय चन्द्राकर ने सनातन के महान मुल्यों को स्वर देने वाली गायिका का स्वागत किया। उन्होने आगे कहा कि, वें सफलता की नई उंचाईयों को स्पर्श कर देश विदेश में भारतीय संस्कृति का नाम रोशन करें। फाउंडेशन बनाने के उद्देश्य का जिक्र करते हुए कहा कि हम अलग-अलग गतिविधियों के माध्यम से समाज को कुछ देना चाहते हैं। उन्होंने युवा वर्ग से विचार संस्कार के साथ इस दिशा में काम करने का आह्वान किया। 


मैथिली ठाकुर ने अपने सुमधुर भजनों से श्रोताओं को भक्ति संगीत में झुमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने, मेरे झोपड़ी के भाग खुल जायेंगे राम आएंगे, तोसे नैना मिलाई के, रामसकल गुणधाम की' भजन गाया तो श्रोता भगवान श्रीराम की भक्ति में झूम  उठे। हारमोनियम और तबले की जुगलबंदी के बीच भक्ति रस की कुछ ऐसी छठा बिखरी की अजय फाउंडेशन का पूरा माहौल धर्ममय हो गया। 

 

5 साल की उम्र से गा रही हूं गीत 


मशहूर भजन गायिका मैथिली ठाकुर ने कहा कि, मैं भगवान राम के ननिहाल में भगवान राम के ससुराल से आयी हूं। शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर कुरुद वासियों से मिलकर बेहद खुश हूं। संगीत से लगाव होने से जुड़े सवाल पर कहा कि, मैंने संगीत को नहीं चुना, बल्कि संगीत ने मुझे चुना है। घर पर चार- पांच साल की उम्र से लगातार अभ्यास कर रही हूं। उनके दोनों भाई भी इसमें बराबर सहयोग देते है। उन्होंने आगे कहा कि, हर जगह कार्यक्रमों में भजन एवं अन्य अच्छे गानों की प्रस्तुतियां देने का वह प्रयास करती हैं। जिन्हें लोग पसंद करते हैं और गाने के दौरान डिमांड भी करते हैं। सोशल मीडिया पर कलाकारों को अपनी प्रतिभा जाहिर करने का बड़ा अवसर मिलता है। इसका सकारात्मक उपयोग करना चाहिए। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.