सीतानदी टाइगर रिजर्व में अतिक्रमण की कोशिश नाकाम, 53 आरोपी गिरफ्तार

Updated on 18-12-2025 04:55 PM

धमतरी। सीतानदी टाइगर रिजर्व में अतिक्रमण के प्रयास का बड़ा मामला सामने आया है। कोंडागांव जिले से आए 53 ग्रामीणों को अभयारण्य के कोर जोन में अवैध रूप से प्रवेश कर पेड़-पौधों की कटाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व के उप निदेशक वरुण जैन ने बताया कि सीतानदी (कोर) परिक्षेत्र के आरक्षित वन कक्ष क्रमांक 323, घोटबेड़ा क्षेत्र में महानदी कैचमेंट एरिया और हाथी-तेंदुआ वन्यप्राणी रहवास क्षेत्र में अतिक्रमण की सूचना मिली थी। जांच में सामने आया कि कोंडागांव जिले के देवडोंगर, ढोंडरा, कोरगांव, रावबेड़ा, पिटिसपाल सहित कई गांवों के ग्रामीण बिना अनुमति के कोर एरिया में घुसे थे और कुल्हाड़ी लेकर झाड़ियां व छोटे पेड़ काट रहे थे।

सूचना मिलते ही सहायक संचालक सीतानदी, परिक्षेत्र अधिकारी सीतानदी एवं अरसीकन्हार के नेतृत्व में संयुक्त वन टीम मौके पर पहुंची और सभी 53 आरोपियों को पकड़ लिया। उनके पास से 53 कुल्हाड़ियां भी जब्त की गईं।

आरोपियों के खिलाफ वन्यप्राणी (संरक्षण) अधिनियम 1972 और भारतीय वन अधिनियम 1927 की विभिन्न धाराओं के तहत वन अपराध प्रकरण दर्ज किया गया है। उप निदेशक ने बताया कि ऐसे मामलों में 3 से 7 साल तक की सजा का प्रावधान है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले तीन वर्षों में टाइगर रिजर्व क्षेत्र की 750 हेक्टेयर वन भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराया गया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.