अमेरिका के कोलोराडो में इजराइली समर्थकों पर हमला:लोगों पर पेट्रोल बम फेंका, 8 लोग झुलसे, हमलावर ने फ्री फिलिस्तीन के नारे लगाए

Updated on 02-06-2025 01:52 PM

अमेरिका के कोलोराडो राज्य के बोल्डर शहर में रविवार को एक संदिग्ध ने फ्री फिलिस्तीन का नारा लगाता हुए लोगों पर हमला कर दिया। उसने लोगों पर मोलोटोव कॉकटेल फेंका, जिससे मौके पर आग लग गई। इस आग की चपेट में आने से 8 लोग झुलस गए।

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें एक शख्स मोलोटोव कॉकटेल (पेट्रोल बम) फेंकते हुए दिखाई दे रहा है। यह हमला रन फॉर देयर लाइव्स नाम के एक ग्रुप की सभा के दौरान हुआ। यह ग्रुप गाजा में हमास की कैद में मौजूद इजराइली नागरिकों की रिहाई की मांग कर रहा था।

पुलिस ने एक संदिग्ध व्यक्ति को मौके से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 45 वर्षीय मोहम्मद साबरी सोलिमान के रूप में हुई है। CNN ने बताया कि सोलिमान ने पहले अमेरिका में शरण के लिए आवेदन किया था।

​​​​​​साल 2005 में सोलिमान को अमेरिका में घुसने के लिए वीजा देने से मना कर दिया गया था। हालांकि, वह अमेरिका कब और कैसे आया, यह अभी तक साफ नहीं है।

FBI ने आतंकी हमला बताया

अमेरिकी जांच एजेंसी FBI ने शुरुआती जानकारी के आधार पर इसे आतंकी हमला बताया है। FBI के डिप्टी डायरेक्टर डैन बॉन्जिनो ने कहा,

QuoteImage

ये हमला शुरुआती जानकारी के आधार पर वैचारिक नफरत से प्रेरित आतंकवादी घटना लगती है। जब सबूत साफ होंगे, तो हम पूरी जानकारी देंगे।

QuoteImage

बोल्डर के पुलिस प्रमुख स्टीव रेडफर्न ने कहा कि हमला शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ और पीड़ितों की चोटें दिखाती हैं कि उन्हें जलाने की कोशिश की गई। हालांकि, उन्होंने कहा कि फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुँचना जल्दबाजी होगी। कोलोराडो के गवर्नर जैरेड पोलिस ने बयान जारी कर कहा, “हिंसा और नफरत से भरे किसी भी तरह के काम को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।” घटना के बाद पुलिस ने पूरे बाजार क्षेत्र को खाली करा लिया। सुरक्षाबलों ने सड़कों पर गश्त लगाई और लोगों से उस इलाके से दूर रहने की अपील की है।

पिछले महीने इजराइली दूतावास के 2 स्टाफ की हत्या की

पिछले महीने 21 मई को राजधानी वॉशिंगटन डीसी में इजराइली दूतावास के दो कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। टाइम्स ऑफ इजराइल के मुताबिक अपराधी ने ‘फ्री फिलिस्तीन’ का नारा लगाकर दोनों को नजदीक से गोली मारी। मृतकों में एक पुरुष और एक महिला शामिल थे। घटना के वक्त दोनों कर्मचारी कैपिटल यहूदी म्यूजियम से बाहर निकल रहे थे। इजराइली दूतावास ने प्रवक्ता ने कहा कि दोनों ने हाल ही में सगाई की थी और जल्द ही शादी करने वाले थे।

घटना के बाद पुलिस ने एलियास रॉड्रिगेज नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया। 30 साल का एलियास शिकागो का रहने वाला है। गिरफ्तारी के दौरान वह फिलिस्तीन को आजाद करने के नारे लगा रहा था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
Advt.