असद ने सीरिया से रूस भेजा था 2 टन कैश:21 प्लेन से 2 हजार करोड़ भिजवाए, विद्रोह के बाद देश छोड़कर वहीं भागे

Updated on 16-12-2024 04:30 PM
सीरिया में सुन्नी विद्रोहियों ने 8 दिसंबर को राजधानी दमिश्क पर कब्जा कर लिया। इससे ठीक पहले राष्ट्रपति बशर अल-असद देश छोड़कर रूस भाग गए। इस बीच फाइनेंशियल टाइम्स ने सूत्रों के हवाले से ये दावा किया है कि राष्ट्रपति असद ने रूस में 250 मिलियन डॉलर (2,082 करोड़ रुपए) नकद भेजे हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि ये लेन-देन में 100 डॉलर और 500 यूरो के नोट थे। इनका वजह करीब 2 टन था। इसे मार्च 2018 और मई 2019 के बीच दमिश्क से मॉस्को के वानुकोवो एयरपोर्ट पर भेजा गया था। इस पूरी रकम को भेजने में 21 फ्लाइट्स का इस्तेमाल हुआ। मॉस्को पहुंचने पर इसे रूसी बैंकों में जमा करा दिया गया।

रिपोर्ट में कहा गया है कि असद सरकार पर पश्चिमी देशों ने प्रतिबंध लगा दिया था। ऐसे में वे डॉलर और यूरो का इस्तेमाल नहीं कर सकते थे। इसलिए उन्होंने इस रकम को रूस में भुनाने का फैसला किया।

इस बीच इजराइल ने रविवार देर रात सीरिया के तटीय शहर टारटस पर हवाई हमला किया है। इस हमले में इजराइल ने टारटस के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धमाका इतना तेज था कि टारटस में भूकंप भी आया। इस भूकंप की तीव्रता 3.1 थी। हमले के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे हैं।

रूस ने सीरिया से अपने राजनयिकों को निकाला

रूस ने सीरिया में जारी इजराइली हमलों और विद्रोही गुटों के कब्जे के बाद अपने राजनयिकों को निकाल लिया है। रूसी विदेश मंत्रालय ने कहा कि वायुसेना की एक स्पेशल फ्लाइट के जरिए सीरिया के खमीमिम एयरपोर्ट से दमिश्क में मौजूद कुछ रूसी राजनयिकों को वापस रूस लाया गया है।

रूसी राजनयिकों के अलावा बेलारूस और नॉर्थ कोरिया के राजनयिकों को भी इसी विमान से वापस लाया गया है। हालांकि, मंत्रालय ने साफ किया कि दमिश्क में मौजूद दूतावास अभी भी अपना काम जारी रखेगा। इसके लिए टेलीग्राम की मदद ली जाएगी।

UAE ने इजराइल के गोलान हाइट्स प्लान की निंदा की

यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) ने गोलान हाइट्स में नागरिकों की संख्या को दोगुना करने के इजराइल के प्लान की निंदा की है। इससे पहले इजराइल ने रविवार को गोलान हाइट्स में नागिरकों की संख्या बढ़ाकर दोगुना करने का ऐलान किया था।

इसके लिए इजराइल के दूसरे हिस्सों के नागरिकों को गोलान हाइट्स में बसाया जाएगा। UAE के अलावा ईरान और सऊदी अरब ने भी इजराइल के इस कदम की निंदा की है।

इजराइल ने गोलान हाइट्स पर 1967 में कब्जा किया था। इससे पहले ये सीरिया का हिस्सा था, जिसे 6 दिन चले युद्ध के बाद इजराइल ने जीत लिया था। सीरिया ने इजराइल से इस क्षेत्र से हटने की मांग की है, लेकिन इजराइल ने सुरक्षा चिंताओं का हवाला देते हुए इनकार कर दिया है।

गोलान हाइट्स पर इजराइली कब्जे को 2019 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मान्यता दे दी थी।

गाजा में इजराइली हमले में 35 की मौत 

इजराइल ने सोमवार को गाजा में एक स्कूल पर हमला किया। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में कम से कम 20 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में कई बच्चे भी शामिल हैं। दक्षिणी गाजा में मौजूद इस स्कूल का नाम अहमद बिन अब्दुल अजीज स्कूल है।

इस स्कूल को फिलिस्तीनियों के लिए काम करने वाली संयुक्त राष्ट्र की संस्था (UNRWA) चलाती है। इसके अलावा नॉर्थ गाजा के बेत हनून में भी एक स्कूल को निशाना बनाया गया है। इस हमले में 15 लोगों की मौत की खबर है।

इसके अलावा रविवार को सेंट्रल गाजा में इजराइली स्ट्राइक के दौरान अल जजीरा के एक रिपोर्टर की मौत हो गई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.