एशिया कप: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? जहां आज यूएई से है भिड़ंत

Updated on 10-09-2025 05:36 PM
दुबई: भारत और यूएई के बीच एशिया कप 2025 का दूसरा मुकाबला आज खेला जाना है। टीम इंडिया को खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, लेकिन दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में उसका रिकॉर्ड फैंस को चिंता में डालता नजर आता है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में टी20 फॉर्मेट में टीम इंडिया का जीत प्रतिशत 55.55 है। भारतीय टीम ने साल 2021 से अब तक यहां सिर्फ 9 मुकाबले खेले, जिसमें 5 जीते, जबकि 4 मुकाबलों में उसे हार का सामना करना पड़ा।

टीम इंडिया ने टी20 इतिहास में यूएई के खिलाफ सिर्फ एक ही मैच खेला, जिसमें नौ विकेट से शानदार जीत दर्ज की। भारत ने इस मैदान पर 24 अक्टूबर 2021 को पहला टी20 मैच खेला था, जिसमें पाकिस्तान के हाथों 10 विकेट से शिकस्त झेली। 31 अक्टूबर को टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के हाथों 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। भारत ने 5 नवंबर को दुबई के मैदान पर अपना पहला टी20 मुकाबला स्कॉटलैंड के खिलाफ 8 विकेट से जीता।
8 नवंबर को नामीबिया को 9 विकेट से हराया। 28 अगस्त 2022 को टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पांच विकेट से हराते हुए पिछली हार का बदला लिया। 31 अगस्त को उसने हांगकांग के खिलाफ 40 रन से जीत दर्ज की। 4 सितंबर 2022 को पाकिस्तान के हाथों पांच विकेट से मुकाबला गंवाने के बाद 6 सितंबर को टीम इंडिया एक बार फिर इस मैदान पर 6 विकेट से मुकाबला गंवा बैठी। इस बार उसके सामने श्रीलंकाई टीम थी।8 सितंबर 2022 को भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ 101 रन से जीत दर्ज की। यह मुकाबला एशिया कप में ही खेला गया था। भारत ने टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में अब तक कुल 10 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ दो ही देश उसे शिकस्त दे सके। इन दोनों मुकाबलों को टीम इंडिया ने इसी दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में गंवाया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.