अशनूर ने उतारी तान्या मित्तल की नकल, इलायची पानी लेकर अमल के पीछे दौड़ीं, गलत इंग्लिश बोला, सब लोटपोट हुए

Updated on 06-11-2025 03:15 PM
'बिग बॉस 19' के आगामी कैप्टेंसी टास्क में कई तीखी बहस और घमासान देखने को मिलने वाला है क्योंकि घरवाले कैप्टेंसी की कुर्सी के लिए लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। हालाxकि, एक मुकाबला जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, वह है फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल और गौरव खन्ना के बीच हुआ। मेकर्स ने टास्क का एक आगामी प्रोमो रिलीज किया है जिसमें तान्या और फरहाना, शहबाज की वजह से गौरव खन्ना के टास्क से बाहर होने पर उनका मजाक उड़ाती नजर आ रही हैं। फरहाना गौरव का उनके पेशे का मजाक उड़ाती हुई दिखाई देती हैं और उनसे पूछती हैं, 'आपको कौन जानता है?'

वहीं, शो का दूसरा प्रोमो भी आ चुका है और ये काफी मजेदार है। इसमें अशनूर कौर घर में तान्या मित्तल की मिमिक्री करती नजर आ रही हैं। वो सबके पास कॉफी और चाय लेकर जाती हैं और हर किसी से वैसी ही बातें करती हैं जैसी तान्या करती हैं। सबसे पहले वो अमल के पास इलायची पानी लेकर जाती हैं। वो तान्या की खराब इंग्लिश का भी मजाक बनाती हैं और कहती हैं 'मुझे स्पेलिंग नहीं पता लेकिन मैं वो शब्द यूज करूंगी।'

अशनूर ने उतारी तान्या की नकल

फिर वो बेडरूम में जाकर अमल के बेड के पास बैठ जाती हैं। फिर वो उन्हें इलायची वाली चाय पिलाकर कहती हैं कि वो उन्हें कहानी सुनाएंगी। अमल उठकर भाग जाते हैं फिर अशनूर पीछे-पीछे दौड़ती हैं। घरवाले अशनूर की मिमिक्री को देखकर हंसी से लोटपोट हो जाते हैं।


कैप्टेंसी टास्क में हुई भसड़

कैप्टेंसी के टास्क के लिए, सभी घरवालों को गिटार के आकार के एक मंच पर जगह बनानी थी और बैकग्राउंड में संगीत बज रहा था। प्रोमो में, फरहाना और मृदुल एक-दूसरे को धक्का देने को लेकर झगड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। दूसरी ओर, अभिषेक को टास्क स्टेज से कुनिका सदानंद और नीलम गिरी धक्का दे देते हैं। झगड़ा तब शुरू होता है जब फरहाना गौरव खन्ना पर कमेंट करना शुरू कर देती हैं और कहती हैं, 'जीके का स्टैंडर्ड भी गिर गया है, इसलिए ऐसा बोल रहा है कि अच्छा बोल रहा है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.