आसाराम को आधी रात को हॉस्पिटल में एडमिट कराया:जोधपुर में 10 घंटे पहले ही किया था सरेंडर, अंतरिम जमानत पर आज सुनवाई

Updated on 02-04-2025 12:33 PM

नाबालिग से रेप करने वाले आसाराम की अंतरिम जमानत के लिए लगाई गई याचिका पर आज (बुधवार) सुनवाई होगी। अंतरिम जमानत अवधि खत्म होने के बाद मंगलवार (1 अप्रैल) दोपहर डेढ़ बजे आसाराम ने जोधपुर सेंट्रल जेल में सरेंडर किया था।

यहां करीब 10 घंटे रुकने के बाद रात 11:30 बजे पाली रोड स्थित एक प्राइवेट हॉस्पिटल (आरोग्यम) में शिफ्ट किया गया। हॉस्पिटल में आसाराम को एडमिट क्यों कराया गया है इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

गुजरात हाईकोर्ट से 3 महीने की अंतरिम जमानत मिली

इससे पहले आसाराम को गुजरात हाईकोर्ट से 3 महीने की अंतरिम जमानत मिल गई। इसी आधार पर मंगलवार को राजस्थान हाईकोर्ट खुलने पर आसाराम के वकील निशांत बोड़ा ने पूर्व में दायर आवेदन पर अर्जेंट सुनवाई का आग्रह किया था।

कोर्ट ने इस मामले में 2 अप्रैल की तिथि सुनवाई के लिए तय की है। राजस्थान हाईकोर्ट इस अर्जी पर सुनवाई कर तय करेगा कि आसाराम को मेडिकल ग्राउंड पर अंतरिम जमानत दी जाए या नहीं।

यदि कोर्ट अंतरिम जमानत की अवधि नहीं बढ़ाती है, तो आसाराम को जेल में ही रहना होगा। भले ही उसे गुजरात केस में अंतरिम जमानत क्यों न मिली हो। जब तक दोनों ही मामलों में उसे राहत नहीं मिलती है, तब तक वह जेल से बाहर नहीं आ सकेगा।

गुजरात हाईकोर्ट ने दी 3 महीने की जमानत, 2 पॉइंट में समझें पूरा मामला

लंबित है एक्सटेंशन एप्लिकेशन: आसाराम की ओर से राजस्थान हाईकोर्ट में पहले एक याचिका नियमित जमानत के लिए लगाई गई थी। उसमें राहत मिलने की उम्मीद नजर नहीं आने पर याचिका को वापस ले लिया गया था। इसके बाद एक अन्य याचिका अंतरिम जमानत बढ़ाने को लेकर दायर की गई थी। राजस्थान हाईकोर्ट ने आसाराम को पहले गुजरात हाईकोर्ट में याचिका दायर करने को कहा गया। जोधपुर में पेश याचिका पर 27 मार्च को सुनवाई होनी थी, लेकिन तब तक गुजरात हाईकोर्ट का फैसला नहीं आया था। इसके चलते यह याचिका लंबित रखी गई है।

गुजरात हाईकोर्ट के फैसले में 2 जजों की हां, एक की ना: गुजरात में 25 मार्च को सुनवाई के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था। 28 मार्च को फैसला सुनाया गया, लेकिन दो जजों की बेंच में एक जज की हां और दूसरे की ना के चलते अनिर्णय की स्थिति बन गई। तब गुजरात हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस ने प्रकरण एक अन्य जज को ट्रांसफर किया। तीसरे जज की आसाराम को अंतरिम जमानत देने के निर्णय पर दो-एक के निर्णयानुसार आसाराम के पक्ष में फैसला हुआ।

जोधपुर-गांधीनगर कोर्ट के फैसलों में माना था दोषी

जोधपुर कोर्ट: जोधपुर के मणई आश्रम में नाबालिग से रेप के मामले में आसाराम को जोधपुर पुलिस ने इंदौर के आश्रम से 2 सितंबर 2013 को गिरफ्तार किया था। 25 अप्रैल 2018 को जोधपुर की स्पेशल पॉक्सो कोर्ट ने दोषी ठहराते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई थी।

गांधीनगर कोर्ट: आसाराम के खिलाफ गुजरात के गांधीनगर में आश्रम की एक महिला ने रेप का मामला दर्ज करवाया था। कोर्ट ने 31 जनवरी 2023 को इस मामले में आसाराम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।

अंतरिम जमानत पर आसाराम का सफर...

जोधपुर से सुमेरपुर, कलोल, मेहसाणा होते हुए पहुंचा था अहमदाबाद

आसाराम को जोधपुर केस में पिछले 14 जनवरी को 31 मार्च तक की अंतरिम जमानत मिली थी। आदेश के दिन ही रात वह जोधपुर के पाल गांव स्थित आश्रम पहुंचा। वहां 9 दिन तक रहने के बाद आसाराम अहमदाबाद के लिए रवाना हुआ। रास्ते में वह सुमेरपुर, गुजरात के कलोल, मेहसाणा, मोटेरा आश्रमों में भी रुका। तत्पश्चात अहमदाबाद आश्रम पहुंचा था।

जहां से गिरफ्तार हुआ, वहां 12 साल बाद वापस पहुंचा था आसाराम

जानकारी के अनुसार आसाराम कई दिन तक गुजरात के अलग-अलग आश्रम होते हुए 12 साल बाद उसी इंदौरा आश्रम पहुंचा, जहां से वह गिरफ्तार किया गया था। 18 फरवरी की रात करीब 9 बजे वह इंदौर के खंडवा रोड स्थित बिलावली आश्रम में पहुंचा था।

12 साल पहले 31 अगस्त 2013 को जोधपुर पुलिस की टीम ने आसाराम को इसी आश्रम से गिरफ्तार किया था। उस दौरान जोधपुर में केस दर्ज होने पर चार दिन तक आसाराम अपनी इसी इंदौर आश्रम में छुपा रहा था। पुलिस को उसकी गिरफ्तारी के लिए भी खासी मशक्कत करनी पड़ी थी।

15 मार्च को वापस जोधपुर आश्रम लौटा

आसाराम देश के अलग-अलग आश्रम में पहुंचने के बाद 15 मार्च को वापस जोधपुर आश्रम पहुंचा था। इसके बाद से वह यहीं पर रुककर 1 अप्रैल की दोपहर वापस जेल में सरेंडर करने पहुंचा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.