हमीदिया में आभा स्कैन से आसान हुई व्यवस्था : डॉक्टरों से ऑनलाइन ले सकेंगे अपॉइंटमेंट

Updated on 08-05-2024 12:29 PM

हमीदिया अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों को अब आभा स्कैन से रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। इसका बड़ा कारण रजिस्ट्रेशन 200 से बढ़कर 900 होना है। 2500 मरीज रोजाना हमीदिया में आते हैं। मोबाइल पर ही रजिस्ट्रेशन करवाने का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि डॉक्टर की पर्ची के लिए मरीज को ओपीडी की कतार में नहीं लगना पड़ेगा। इस सिस्टम को लेबोरेटरी से भी जोड़ दिया है।

यानी मरीजों को लैब रिपोर्ट भी ऑनलाइन मिलेगी। नई व्यवस्था का ट्रायल भी अब पूरा हो गया है। ये अमल में आ गई है। प्रशासन ने मरीजों की सुविधा के लिए वॉलेंटियर भी तैनात किए हैं, जो मरीजों को मोबाइल में एप्लिकेशन डाउनलोड करवाने में मदद कर रहे हैं। डॉक्टरों से ऑनलाइन अपॉइंटमेंट भी इसी माध्यम से शुरू होंगे। इसके अलावा बेड खालीहैं या नहीं, यह भी पता चल सकेगा।

मरीज इस तरह फायदा ले सकेंगे

  • मोबाइल में आभा (एबीएचए) एप डाउनलोड करना होगा। अस्पताल में वॉलेंटियर भी मदद कर रहे हैं।
  • ओपीडी में बार-कोड लगा दिए हैं। स्कैन कर मरीज जैसे ही अपनी डिटेल्स उसमें दर्ज करेंगे, उन्हें आईडी नंबर मिल जाएगा।
  • ओपीडी में काउंटर बनाए गए हैं, जहां आईडी नंबर बताने पर कम्प्यूटर पर डिटेल आ जाएगी। पर्चे का प्रिंट निकल जाएगा।
  • आधार में दर्ज मरीज की सारी जानकारी ऑटोमैटिक यह एप अपडेट कर देगा।

नई व्यवस्था से राहत मिलेगी

नई व्यवस्था को चरणबद्ध लागू करेंगे। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन से ओपीडी में मरीजों को कतार में नहीं लगना पड़ेगा। पर्ची पर नाम और पते की गलती भी नहीं होगी। ऑपरेटरों पर भी वर्कलोड कम होगा। सिस्टम के लैब से कनेक्ट होने से जांच रिपोर्ट मोबाइल पर मिल सकेगी।
- डॉ. कविता एन सिंह, डीन, जीएमसी



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.