पैरवी से मिलते हैं नेशनल अवॉर्ड? परेश रावल ने पुस्‍कारों के लिए 'लॉबिंग' पर दिया बड़ा बयान, ऑस्‍कर को भी लपेटा

Updated on 03-11-2025 02:16 PM
परेश रावल बॉलीवुड के ऐसे एक्टर हैं, जो अपनी राय सामने रखने से कभी पीछे नहीं हटते हैं। इस बार उन्होंने नेशनल अवॉर्ड पर खुलकर बात की है। उन्होंने नेशनल अवॉर्ड में लॉबिंग (पैरवी) को लेकर कहा कि ऑस्कर भी इससे अछूता नहीं है। उन्होंने ये भी बताया कि उनके लिए किस तरह की पहचान मायने रखती है ना कि ट्रॉफी या खिताब। जानिए उन्होंने और क्या कहा है।

परेश रावल ने राज शमानी के पॉडकास्ट में कहा, 'अवॉर्ड तो मुझे तो पता ही नहीं है। एक बात मैं ये भी बोलूं, नेशनल अवॉर्ड में थोड़ा बहुत (लॉबिंग) होता होगा, उतना नहीं है, जितना बाकी के अवॉर्ड्स में होता है। बाकी के अवॉर्ड की तो बात करो या ना करो, कोई फर्क नहीं पड़ता। नेशनल अवॉर्ड तो नेशनल अवॉर्ड है, सम्मानित है।'

'ऑस्कर अवॉर्ड्स में भी लॉबिंग होती है'

परेश ने ये भी कहा कि अवॉर्ड में लॉबिंग सिर्फ 'इंडिया अवॉर्ड सिस्टम' में ही नहीं है, बल्कि बाहर भी कुछ ऐसा ही हाल है। वो बोले, 'लॉबिंग तो ऑस्कर अवॉर्ड्स में भी होती है।' उन्होंने खुलासा किया, 'हां भैया, राज की पिक्चर है, चलो जितने एकेडमी के जितने मेंबर्स होते हैं, सबको तैयार किया किया जाता है।'

परेश का अवॉर्ड है डायरेक्टर-राइटर की तारीफ

कई स्टार्स अवॉर्ड्स को सफलता का पैमाना मानते हैं, वहीं परेश का कहना है कि असली पहचान क्रिएटिव सहयोगियों से मिलती है, जिनकी राय का वो बहुत सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा, 'अवॉर्ड अपने आप में बिरादरी की ओर से एक स्वीकृति है। लेकिन मेरे लिए बिरादरी का प्रतिनिधित्व कौन करता है? डायरेक्टर। जब निर्देशक कट कहता है, जब राइटर कहता है कि वो मेरे काम से खुश है तो मेरा अवॉर्ड स्वीकार कर लिया जाता है। बस यही मेरी प्रेरणा, चाहत, सबकुछ थम जाता है। मैं इससे आगे कुछ नहीं देखना चाहता।'

काम की तारीफ ही है अवॉर्ड

वो आगे कहते हैं, 'क्योंकि जितना मेरे डायरेक्टर को पता है, जितना मेरे राइटर को पता है, जब उन्होंने कर दिया इंडोर्स, 'अरे परेश रावल, बेहतरीन', खत्म हो गई बात। और उसके ऊपर कुछ गिने चुने लगो हैं मेरे, जिनमें मैं मानता हूं, वो अगर कह रहे 'अरे क्या बात है' तो सोने पे सुहागा हो जाता है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.