वनाधिकार समिति की बैठक में व्यक्तिगत-सामुदायिक संसाधनों के दावों का अनुमोदन

Updated on 26-06-2024 04:47 PM

अम्बिकापुर। कलेक्टर विलास भोसकर की अध्यक्षता में बुधवार को वन अधिकारों की मान्यता अधिनियम 2006 यथा संशोधित नियम 2012 के तहत जिला स्तरीय वनाधिकार समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर सिंहदेव, सदस्य राजनाथ सिंह, श्रीमती अनिमा केरकेट्टा, अन्य जनप्रतिनिधि एवं आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त डीपी नागेश सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक में वन अधिकार समिति को अनुमोदन हेतु प्राप्त विशेष पिछड़ी जनजाति के व्यक्तिगत तथा सामुदायिक वन संसाधन के दावा प्रकरणों के अनुमोदन हेतु दावे प्रस्तुत किए गए जिसमें 15 व्यक्तिगत दावे एवं 23 सामुदायिक वन संसाधन दावे शामिल रहे। समस्त 15 व्यक्तिगत दावे का कुल रकबा 5.112 हेक्टेयर है। इसी तरह समस्त 23 सामुदायिक वन संसाधन दावे का कुल रकबा 13242.832 हेक्टेयर है। बैठक में जनप्रतिनिधियों से चर्चा कर वनाधिकार दावों का अनुमोदन किया गया।


बैठक में कलेक्टर भोसकर ने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से जिले में अब तक जारी किए गए वनाधिकार पट्टों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिन पात्र हितग्राहियों एफआरए पट्टा मिला है, पर किसी कारणवश उनके पास इसकी कॉपी उपलब्ध नहीं है, ऐसे हितग्राहियों की सुविधा के लिए उन्हें अगले सप्ताह के गुरुवार से 2 से 3 बजे तक कलेक्टर कोर्ट में एफआरए की सत्यापित प्रतिलिपि उपलब्ध कराई जाए। कलेक्टर भोसकर ने सहायक आयुक्त को निर्धारित समय में स्वयं कलेक्टर कोर्ट में उपस्थित होकर शत प्रतिशत निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने कहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.