पीएसएल में कुछ भी हो सकता है.... ओपनिंग करने उतरा और पूरे 20 ओवर खेले, बनाए सिर्फ 33 रन

Updated on 19-04-2025 01:58 PM
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट में कोई बल्लेबाज ओपनिंग करने उतरता है तो उससे क्या उम्मीद होती है? वह टीम को तेज शुरुआत देगा। गेंदबाजों पर अटैक करके अपनी टीम का दबदबा कायम करेगा। अगर ओपनर पूरे 20 ओवर तक खेलता है और अंत में नाबाद लौटता है तो सभी सोचेंगे कि उसने शतक बनाया होगा। ताबड़तोड़ी बैटिंग से गेंदबाजों का जीना मुश्किल कर दिया होगा लेकिन पाकिस्तान सुपर लीग में इसका उल्टा देखने को मिला है।

साउद शकील ने गजब ही कर दिया

साउद शकील पाकिस्तान क्रिकेट टीम के प्रमुख खिलाड़ी हैं। वह पीएसएल में क्वेटा ग्लेडिएटर्स की कप्तानी कर रहे हैं। कराची किंग्स के खिलाफ वह सलामी बल्लेबाजी करने उतरे। शकील ने पारी की पहली गेंद खेली। 20 ओवर खत्म होने के बाद वह नाबाद पवेलियन लौटे। इस दौरान शकील के बल्ले से सिर्फ और सिर्फ 33 रन निकले। यानी पूरे 20 ओवर बैटिंग करने के बाद सिर्फ 33 रन।

पावरप्ले के बाद सिर्फ एक चौका

साउद शकील ने दूसरे ओवर में एक चौका लगाया। तीसरे ओवर में उनके बल्ले से एक चौका निकला। इसके बाद उन्होंने अगले 17 ओवर में सिर्फ एक चौका लगाया। 33 रन बनाने के लिए उन्होंने 40 गेंदों का सामना किया। इस पारी में कुल तीन चौके शामिल थे। वह भी छक्का नहीं लगा पाए। 29 साल के इस बाएं हाथ के बल्ले ने पाकिस्तान के लिए 19 वनडे और इतने ही टेस्ट खेले हैं। टी20 क्रिकेट में ओवरऑल उनका स्ट्राइक रेट 130 का है।

176 रन चेज कर रही थी टीम

ऐसा भी नहीं है कि क्वेटा ग्लेडिएटर्स को छोटा टारगेट चेज कर रही थी। कराची किंग्स ने पहले बैटिंग करते हुए 175 रन बनाए। जेम्स विंस ने 70 रनों की पारी खेली। जवाब में ग्लेडिएटर्स की टीम 9 विकेट पर 119 रन ही बना सकी। शकील के अलावा मोहम्मद आमिर के बल्ले से 16 गेंदों पर 30 रन निकले। 3 मैच में एक जीत के साथ क्वेटा की टीम अभी टेबल में चौथे नंबर पर चल रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.