अनुराग कश्यप की बड़े स्टार्स को दो टूक- मेरे साथ काम करना चाहते हैं तो स्टारडम अपने घर छोड़कर आना

Updated on 19-09-2025 02:04 PM
अनुराग कश्यप ने कहा है कि अगर किसी स्टार को उनके साथ काम करना है, तो उसे अपना स्टारडम घर पर रखकर आना होगा। वह सेट पर आए तो काम करे। कोई हॉलिडे मनाने या मेट गाला में नहीं आया है। अनुराग कश्यप ने अपने करियर में अभी तक शाहरुख खान और सलमान खान से लेकर अक्षय कुमार और अन्य सुपरस्टार्स संग काम नहीं किया है। वह ऑफ-बीट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं, जिनके जरिए उन्होंने कई कैरेक्टर एक्टर्स और न्यूकमर्स को भी मौका दिया है।

इस वक्त अनुराग कश्यप अपनी नई फिल्म 'निशांची' को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें न्यूकमर एक्टर्स हैं। उन्होंने हाल ही 'फ्री प्रेस जर्नल' को दिए इंटरव्यू में अपनी इस नई फिल्म के अलावा स्टार्स संग काम न करने के बारे में बात की। अनुराग ने बताया कि वह क्यों स्टार्स संग काम करने बचते हैं।

अनुराग कश्यप बोले- कई बड़े स्टार्स ने साथ काम करने को कहा

अनुराग कश्यप बोले, 'बड़े-बड़े स्टार्स मेरे पास आकर कहते थे कि वो 'देव डी' जैसा कुछ करना चाहते हैं, या 'मनमर्जियां' जैसा कुछ करना चाहते हैं, या 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसा कुछ करना चाहते हैं। लेकिन मैंने कहा, मैं ये पहले ही कर चुका हूं। तो बात ये है कि अगर कोई सचमुच आपके साथ काम करना चाहता है, तो वो किसी भी तरह से आपके साथ काम करेगा।'

बॉबी देओल के लिए यह बोले

अनुराग ने फिर बॉबी देओल का उदाहरण देते हुए कहा, 'जैसे मैंने अभी-अभी बॉबी देओल के साथ एक फिल्म की है, और ये मेरे लिए बिल्कुल नया काम था, और वो आए और उन्होंने मेरे साथ काम किया, और मैं बहुत खुश था। मुझे कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन बात ये है कि आपको एक्टर से वो भरोसा पाना होता है।'

अनुराग कश्यप ने बताया किस शर्त पर स्टार्स संग करेंगे काम

अनुराग कश्यप ने फिर बताया कि वह स्टार्स की बजाय नई प्रतिभाओं के साथ काम करना पसंद करते हैं। वह बोले, 'मैं स्टार्स के साथ काम नहीं करना चाहता क्योंकि स्टार्स एक फैन बेस के साथ आते हैं। और फिर वो उस फैन बेस की सेवा करते हैं। मेरे लिए, मैं अपनी फिल्में बनाना चाहता हूं। अगर कोई स्टार मेरे साथ काम करना चाहता है, तो उसे अपना स्टारडम घर पर छोड़ना होगा और फिल्म में काम करने के लिए आना होगा।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.