'अनुपमा' फिर नंबर-1, टॉप-10 से बाहर हुआ 'सिलेब्रिटी मास्टर शेफ', इस हफ्ते सबसे ज्यादा देखे गए टीवी शोज

Updated on 28-03-2025 02:15 PM
11वें हफ्ते के टीवी शोज की टीआरपी आ चुकी है, और इस बार सबसे तगड़ा झटका 'लाफ्टर शेफ्स 2' को लगा है, जो टॉप-5 तो क्या टॉप-10 में भी नहीं है। वहीं रुपाली गांगुली स्टारर 'अनुपमा' टीवी शो 'उड़ने की आशा' से अपना नंबर वन का स्पॉट वापस ले चुका है। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की रेटिंग और टीआरपी भी इस हफ्ते गिर गई है। चलिए आपको बताते हैं कि इस बार नंबर वन पर कौन सा शो है और किसकी गद्दी छिनी है। कौन से टीवी शोज इस बार टॉप-10 की लिस्ट में शुमार हैं।

पहले नंबर पर 'अनुपमा', तो दूसरे पर 'उड़ने की आशा'

इस 11 हफ्तें की टीआरपी में 'अनुपमा' टीवी शो नंबर वन पर है, और उसने अपना ताज फिर से वापस पा लिया है। पिछले दो-तीन हफ्ते में भी यह शो नंबर वन पर रहा था। दूसरे नंबर पर 'उड़ने की आशा' है। इस बार इसकी रेटिंग सुधरी है और तगड़ा जंप लगाया है। पिछले हफ्ते यह चौथे नंबर पर था।

तीसरे पर 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', चौथे नंबर पर 'तारक मेहता'

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीआरपी में तीसरे नंबर पर है। यह लगातार तीसरे नंबर पर ही बना हुआ है। सरोगेसी ड्रामा भी इस शो के दर्शकों की संख्या बढ़ाने में कुछ खास योगदान नहीं दे पाया। वहीं 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' चौथे स्थान पर है। पिछले हफ्ते यह दूसरे स्थान पर था। इस शो की पॉपुलैरिटी में अचानक ही तेजी से गिरावट आई है। शादी के ट्रैक के बाद, फैंस अभी भी यह देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं कि क्या जेठालाल अपने सौदे के लिए समय पर पहुंचेंगे।

टॉर-10 की लिस्ट में ये टीवी शोज, 'सिलेब्रिटी मास्टरशेफ' समेत ये 3 शोज बाहर

'एडवोकेट अंजलि अवस्थी' इस बार पांचवे नंबर पर है। अन्य शोज जो टॉप-10 की लिस्ट में इस हफ्ते शामिल हुए हैं, वो हैं- 'लक्ष्मी का सफर', 'जादू तेरी नजर', 'झनक', 'मंगल लक्ष्मी' और 'शिव शक्ति तप त्याग तांडव'। जबकि 'गुम है किसी के प्यार में' इस बार 11वें स्थान पर खिसक गया है। वहीं हैरानी की बात है कि इस बार न तो 'सिलेब्रिटी मास्टरशेफ' और ना ही 'लाफ्टर शेफ्स 2' टॉप-10 में जगह बना पाए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.