मोदी विरोधी, एंटी इजरायल... कौन हैं जोहरान ममदानी जो बन सकते हैं न्यूयॉर्क के पहले भारतवंशी और मुस्लिम मेयर, जीत ली प्राइमरी

Updated on 25-06-2025 02:11 PM
न्यूयॉर्क: अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में पहली बार किसी भारतवंशी के मेयर बनने की संभावना प्रबल हो गई है। भारतीय-अमेरिकी जोहरान ममदानी ने मंगलवार रात को न्यूयॉर्क शहर के मेयर पद के लिए डेमोक्रेटिक प्राइमरी में जीत हासिल की है। उन्होंने आश्चर्यजनक रूप से प्रतिद्वंद्वी और पूर्व गवर्नर एंड्रयू कुओमो को मात दे दी। समर्थकों को संबोधित करते हुए ममदानी ने कहा, 'आज रात हमने इतिहास रच दिया।' वहीं, कुओमो ने हार स्वीकार करते हुए कहा, 'आज की रात हमारी नहीं थी। ये उनकी रात है।' कुओमो ने बताया कि उन्होंने ममदानी को फोन करके जीत की बधाई दी है।

न्यूयॉर्क शहर के चुनाव बोर्ड के अनौपचारिक परिणामों के अनुसार, जोहरान ममदानी ने कुओमो की तुलना में अधिक समर्थन हासिल किया, जिसमें दसियों हजार से अधिक मतदाताओं के लिए दूसरी पसंद के उम्मीदवार के रूप में शामिल थे। हालांकि,आखिरी नतीजे रैंक चॉइस काउंट से तय किए जाएंगे, लेकिन 3 वर्षीय ममदानी एक मजबूत स्थिति में हैं। अगर ममदानी चुने जाते हैं, तो वे शहर के पहले मुस्लिम और भारतीय-अमेरिकी मेयर होंगे। खास बात ये है कि एक साल पहले तक वे राजनीतिक हलकों के बाहर लगभग गुमनाम थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
रियाद/तेहरान: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल के बीच चल रहे युद्ध में मरने वालों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। लेबनान ने आज जानकारी देते हुए 1000 लोगों…
 20 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग में लगी अमेरिकी सेना फंडिंग की कमी से जूझ रही है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने ईरान युद्ध जारी रखने के लिए कांग्रेस से 200 अरब डॉलर…
 20 March 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: ईरान के साथ जंग अमेरिका के लिए बेहद भारी पड़ रही है। युद्ध शुरू होने के बाद से पहले 20 दिनों में अमेरिका का कम से कम 16 सैन्य विमानों…
 20 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को दावा किया कि अमेरिका और ईरान के हवाई हमलों ने ईरान की सैन्य क्षमता को बहुत कमजोर कर दिया है। उन्होंने कहा…
 20 March 2026
तेल अवीव/वॉशिंगटन: अमेरिका और इजरायल की दोस्ती को बेहद ही गहरी माना जाता रहा है। लेकिन ईरान युद्ध के पहले 20 दिनों ने दो पुराने दोस्तों के बीच मतभेदों को उजागर…
 20 March 2026
ओटावा: कनाडा के शीर्ष पुलिस अधिकारी ने कहा है कि उन्हें जांच में देश में विदेशी संस्था के दमन में शामिल होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। यह कनाडा के…
 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
Advt.