अन्ना यूनिवर्सिटी रेप केस-महिला आयोग की कमेटी की जांच शुरू:टीम विश्वविद्यालय पहुंची

Updated on 30-12-2024 02:06 PM

चेन्नई की अन्ना यूनिवर्सिटी रेप केस की जांच शुरू हो गई है। महिला आयोग की तरफ से गठित फैक्ट फाइंडिंग टीम सोमवार को विश्वविद्यालय पहुंची। टीम यूनिवर्सिटी के अधिकारियों, पीड़ित, उसके परिवार और गैर सरकारी संगठनों से बातचीत करेगी।

उधर, तमिलगा वेत्तरी कझगम (TVK) पार्टी के चीफ और एक्टर विजय तमिलनाडु के गवर्नर सीटी रवि से मुलाकात करने पहुंचे हैं। इससे पहले उन्होंने घटना को दर्दनाक बताते हुए कहा- पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, लेकिन अगर इसमें कोई और भी शामिल है, तो उसके खिलाफ भी एक्शन लेना चाहिए। ​​

23 दिसंबर की रात 8 बजे अन्ना यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग की सेकेंड ईयर स्टूडेंट के साथ रेप हुआ था। इस मामले पर मद्रास हाईकोर्ट में 28 दिसंबर को सुनवाई हुई थी। जस्टिस एस एम सुब्रमण्यम और जस्टिस वी लक्ष्मीनारायण की वेकेशन बेंच ने 2 जनहित याचिकाओं पर सुनवाई की।

कोर्ट ने कहा था कि पुलिस की FIR में लिखा है कि पीड़ित ने ऐसे कपड़े पहने थे जिससे अपराध हो सके। इसके अलावा अन्य जो बातें लिखी हैं कि उसमें पीड़ित के सम्मान के अधिकार और निजता के अधिकार का उल्लंघन किया गया है। पुलिस को थोड़ा संवेदनशील होने की जरूरत है।

28 दिसंबर: मद्रास हाईकोर्ट में सुनवाई, कोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाई

मद्रास हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा था कि पीड़ित एक छात्रा है और उसकी उम्र केवल 19 साल है। क्या FIR दर्ज करने में पीड़ित की सहायता करना SHO का कर्तव्य नहीं है। FIR में ऐसी बातें लिखी हैं जैसी लड़के हॉस्टल में छुपकर पढ़ते हैं।

हाईकोर्ट ने FIR लीक होने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। बेंच ने कहा इससे पीड़ित को शर्मिंदा होना पड़ा। उसे और अधिक मानसिक पीड़ा हुई है। बेंच ने राज्य सरकार को इसके बदले पीड़ित को 25 लाख रुपए मुआवजा देने का भी आदेश दिया। मद्रास हाईकोर्ट ने जांच के लिए 3 महिला IPS अधिकारियों की कमेटी बनाई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.