अंकिता लोखंडे सुबह उठकर पीती हैं चांदी के गिलास में 'मैजिक वॉटर', बताया इन 9 चीजों के सेवन से आती है अच्छी नींद
Updated on
16-07-2025 01:41 PM
'लाफ्टर शेफ्स 2' में विक्की जैन के साथ जोड़ी में दिख रहीं एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने रुबीना दिलैक के पॉडकास्ट में अपनी खूबसूरती का राज बताया है। उन्होंने बताया कि कैसे पानी के जरिए वह खुद को हाइड्रेट रखती हैं। उन्होंने बताया कि वह घर के नुस्खे अपनाती हैं, जिस वजह से उनकी स्किन 40 की उम्र में भी इतनी ग्लो करती है। उनकी बातें सुनकर पहाड़ों पर रहने और हेल्दी खाने वाली होस्ट रुबीना भी चौंक गईं।रुबीना दिलैक के शो 'किसी ने बताया नहीं' के पहले एपिसोड में अंकिता लोखंडे बतौर गेस्ट पहुंची थीं। यहां होस्ट ने एक्ट्रेस से उनकी खूबसूरती के बारे में पूछा। अंकिता ने बताया, 'जब मैं थोड़ी बड़ी हुई हूं, अपनी उम्र नहीं बताऊंगी, तब से मैंने एक चीज चालू की है, सुबह उठकर मैं, मेरे पास एक बड़ा सा ट्रे आता है, जिसमें मेथी दाना, रात को मैं मेथी दाना भिगोकर रखती हूं, दालचीनी, सौंफ, इनको सोक नहीं करती। मेथी दाना और दालचीनी का पानी, इसके अलावा, एक चम्मच अजवाइन, जीरा, सौंफ, उसका मैंने एक पाउडर बनाकर रखा है, वो मैं सुबह लेती हूं।'अंकिता लोखंडे को ये पानी पीकर आने लगी अच्छी नींद
अंकिता लोखंडे ने आगे बताया, 'उसके साथ शुद्ध एलोवेरा की स्लाइस, वो रहता है। उसके बाद एक लहसुन का फाक होता है, वो पीसकर और मेरा केसर का पानी होता है। एक गिलास वो और फिर शिलाजीत का एक थोड़ा सा गरम पानी के साथ पीती हूं। उसके साथ मैं विटामिन सी की कैप्सूल लेती हूं। सुबह-सुबह डेढ़ से दो लीटर पानी का पूरा एक सिस्टम होता है। और जब उठती हूं ये सब लेती हूं। उससे मेरे अंदर बहुत बदलाव लाए हैं। इसके बाद मेरा एक जूस आता है, जिसमें चुकंदर, नारियल पानी, उसमें अलग-अलग सीड्स होते हैं, जिसको रात में हम भिगोकर रखते हैं, और वो जूस मैं पीती हूं और विक्की को भी पिलाती हैं। इससे मेरी स्किन पर बहुत फर्क पड़ा है। उससे मेरी हेल्थ पर बहुत फर्क पड़ा है। मेरी नींद में बहुत फर्क आया है।'