आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक-कार्यकर्ता जिम्मेदारी से कार्य करें : कलेक्टर

Updated on 25-07-2024 05:13 PM

कोरिया। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिले के सभी आंगनवाड़ी पर्यवेक्षकों, कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं से  अपने कार्यों को जिम्मेदारी पूर्वक निभाने का आग्रह किया और विशेष रूप से बरसात के मौसम में बच्चों की देखभाल पर जोर दिया।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि बच्चों को गुणवत्ता युक्त पोषण आहार मिले और शिशुवती तथा गर्भवती माताओं की उचित देखरेख हो। उन्होंने कहा कि गर्भवती स्त्रियों के लिए प्रसव पूर्व देखभाल और टीकाकरण को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।



उन्होंने कुपोषण और एनीमिया को जिले से खत्म करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कलेक्टर ने कहा कि छह वर्ष से कम उम्र के सभी बच्चों के टीकाकरण, पूरक पोषण के वितरण और नियमित स्वास्थ्य जांच की निगरानी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की मुख्य जिम्मेदारियों में से एक है।


कलेक्टर ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं को बच्चों के साथ एक माँ और बहन की तरह व्यवहार करने और किसी भी प्रकार का भेदभाव न करने की हिदायत दी। उन्होंने आंगनवाड़ी भवनों की साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल और शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया।


कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों से कहा कि वे आंगनवाड़ी केंद्रों का विशेष निरीक्षण करें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल समाधान करें। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आंगनवाड़ी भवनों के आसपास गड्ढे, नाले, बिजली की खुली तार और कचरे जैसी समस्याएं न हों।

कलेक्टर लंगेह ने आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक, कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को उनके महत्वपूर्ण कार्यों के प्रति सजग रहने और जिले के बच्चों और माताओं की भलाई के लिए हर संभव प्रयास करने की अपील भी की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.