अनंत अंबानी 140 किमी की पदयात्रा पर:जामनगर से शुरू की, 30वां जन्मदिन द्वारका में मनाएंगे

Updated on 01-04-2025 12:33 PM

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के निदेशक मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी 140 किलोमीटर की पदयात्रा कर रहे हैं। वे जामनगर से द्वारका जा रहे है। आज (1 अप्रैल) पदयात्रा का पांचवा दिन है।

10 अप्रैल को अनंत अंबानी का जन्मदिन है। अनंत अपना 30वां जन्मदिन द्वारका में ही मनाएंगे। अनंत ने अपनी यात्रा 28 मार्च को जामनगर के मोती खावड़ी से शुरू की थी। अनंत को द्वारका पहुंचने में 2-4 दिन और लग सकते हैं।

लोगों को ट्रैफिक और सिक्योरिटी के चलते मुश्किल का सामना न करना पड़े, इसलिए अनंत रात में यात्रा करते है।

अनंत अंबानी वन्यजीव संरक्षण के लिए भी काम करते है। जामनगर में रिलायंस द्वारा संचालित पशु बचाव एवं पुनर्वास केंद्र वनतारा है।

युवा भगवान द्वारकाधीश पर विश्वास रखें - अनंत अंबानी

अनंत अंबानी 10 अप्रैल को द्वारकाधीश मंदिर में प्रार्थना और प्रसाद के साथ अपना 30वां जन्मदिन मनाएंगे। मीडिया से बात करते हुए अनंत अंबानी ने कहा कि वे हमेशा कोई भी काम शुरू करने से पहले भगवान द्वारकाधीश को याद करते है।

उन्होंने कहा, "यह पदयात्रा जामनगर में हमारे घर से द्वारका तक है। यह पिछले पांच दिनों से चल रही है और हम अगले दो-चार दिनों में द्वारका पहुंच जाएंगे। मेरी पदयात्रा जारी है। भगवान द्वारकाधीश हमें आशीर्वाद दें। मैं युवाओं से कहना चाहूंगा कि भगवान द्वारकाधीश पर विश्वास रखें और कोई भी काम करने से पहले भगवान द्वारकाधीश को याद करें । वह काम बिना किसी बाधा के जरूर पूरा होगा और जब भगवान मौजूद हैं, तो चिंता की कोई बात नहीं है।"

दोस्त भी शामिल हुए, द्वारकाधीश के जयघोष लगाते बढ़ते है

इस पदयात्रा में अनंत अंबानी के दोस्त भी शामिल हुए है। मंडला में सभी 'जय द्वारकाधीश' के नारे लगाते और भजन गाते आगे बढ़ते हैं। अनंत को देखने के लिए लोगों की भीड़ भी इकट्ठा हो रही है। इस दौरान लोगों को अनंत अंबानी के साथ सेल्फी लेते हुए भी देखा जा सकता है।

वन्यजीव संरक्षण प्रोजेक्ट वनतारा के लिए सुर्खियों में रहें

अनंत अंबानी ने पिछले साल राधिका मर्चेंट के साथ शादी की थी। पिछले काफी समय वह अपने वन्यजीव संरक्षण से जुड़े वनतारा के लिए सुर्खियों में है। अब अनंत अंबानी एक बार फिर से जगत मंदिर की यात्रा के लिए चर्चा में हैं।

27 फरवरी को, वनतारा को भारत सरकार ने 'कॉर्पोरेट' श्रेणी के तहत पशु कल्याण में भारत के सर्वोच्च सम्मान, 'प्राणी मित्र' राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार राधे कृष्ण मंदिर हाथी कल्याण ट्रस्ट (RKTEWT) के योगदान को दिखाता है। यह वनतारा के तहत एक संगठन है जो हाथियों के बचाव, उपचार और देखभाल करता है।

यात्रा के दौरान अनंत ने मुर्गियों से लदी गाड़ी को रोका और सभी मुर्गियां दोगुने दाम पर खरीदकर उन्हें आजाद कर दिया। इसके बाद वे दोनों हाथों में एक मुर्गी लेकर चलते दिखाई दिए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.