रायपुर सेंट्रल जेल में विचाराधीन कैदी ने की आत्महत्या, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

Updated on 05-01-2026 01:41 PM

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित सेंट्रल जेल में आत्महत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक विचाराधीन कैदी ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान सुनील महानद के रूप में हुई है, जो सेंट्रल जेल की बाड़ी गोल स्थित बैरक नंबर 5 में बंद था। मिली जानकारी के अनुसार, सुनील महानद ने मंगलवार शाम करीब 6 बजे बैरक के भीतर फांसी लगा ली। घटना की जानकारी मिलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। कैदी को तुरंत नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस और उच्च अधिकारियों को दी गई।वहीं मृतक के परिजनों ने जेल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि उन्हें इस घटना की जानकारी देर रात दी गई, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि सुनील को जेल में लगातार प्रताड़ना दी जा रही थी, जिससे मानसिक तनाव में आकर उसने यह कदम उठाया।बताया जा रहा है कि सुनील महानद पॉक्सो एक्ट के एक मामले में विचाराधीन कैदी था और उसका मामला गंज थाना क्षेत्र से जुड़ा हुआ है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग की है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.