कोरिया में अवैध महुआ शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़

Updated on 14-01-2026 01:01 PM

कोरिया। कोरिया आबकारी अमले ने फुलपुर गांव के जंगल में अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में महुआ शराब बनाने का सामान और 150 लीटर तैयार महुआ शराब जब्त की गई। यह अवैध डिस्टलरी चरचा थाना क्षेत्र के फुलपुर ग्राम पंचायत में संचालित हो रही थी और अनुमानित तौर पर प्रतिदिन 200 लीटर से अधिक महुआ शराब बनाई जा रही थी।जिला आबकारी अधिकारी रमेश अग्रवाल ने बताया कि मुख्य आरोपी राकेश उरांव बड़े पैमाने पर शराब सप्लाई कर रहा था। टीम को सूचना मिली थी कि आरोपी ने जंगल के बीच मकान में शराब बनाने का उद्योग स्थापित किया है। मौके पर पहुंचने पर भट्टी में दर्जनों मटके, कई ड्रमों में लाहन और भारी मात्रा में गुड़ की पेटियां जब्त की गईं। हालांकि राकेश उरांव मौके पर नहीं मिला, लेकिन उसकी पत्नी रामवती और सहयोगी अरविंद तथा अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।पूछताछ में पता चला कि राकेश उरांव शराब बनाकर पाउच में पैक करता और चरचा एवं आसपास के क्षेत्रों में सप्लाई करता था। आबकारी विभाग ने कहा कि अवैध शराब के उत्पादन और सप्लाई पर रोक लगाने के लिए वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों की जानकारी तुरंत दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके। यह कार्रवाई जिले में शराब तस्करी के खिलाफ एक सख्त संदेश भी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.