बरमकेला के अपेक्स बैंक गबन मामला में 8 आरोपियों पर एफआईआर दर्ज

Updated on 12-01-2026 12:07 PM

सारंगढ़ बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ शासन ने अपेक्स बैंक की बरमकेला शाखा में हुए ₹9.91 करोड़ के गबन मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए 8 दोषियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार करते हुए शासन ने इस मामले की सूक्ष्म जाँच के लिए एक उच्च स्तरीय विशेष जाँच दल भी गठित किया है।

विशेष जाँच दल का गठन और सदस्य

पंजीयक सहकारी संस्थाएं द्वारा 20 नवंबर 2025 को विशेष जाँच दल का गठन किया गया है, जिसमें मंजू महेन्द्र पांडे, उप आयुक्त सहकारिता, जिला जांजगीर-चांपा, व्यासनारायण साहू सहायक आयुक्त सहकारिता, जिला रायगढ़, मेसर्स पीयूष पी. जैन एंड एसोसिएट्स: चार्टर्ड एकाउंटेंट फर्म भिलाई सदस्य के रुप में शामिल है।

जाँच, एफआईआर और मुख्य दोषी

तत्कालीन शाखा प्रबंधक डी आर वाघमारे सहित 8 अधिकारी, कर्मचारी और आउटसोर्सिंग स्टाफ को नामजद किया गया है। आरोपियों ने 887 किसानों के केसीसी खातों में हेरफेर कर ₹9,91,20,877.69 का गबन किया, जिसका थाना बरमकेला में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। शासन का संकल्प

यह विशेष दल 3 माह के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगा ताकि गबन की गई राशि की वसूली सुनिश्चित की जा सके। शासन किसानों के हितों की रक्षा और दोषियों को कठोर सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है l



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.