पार्टियों में उत्सुकता का माहौल:चुनाव कंट्रोल रूम में रहेंगे सीएम मोहन यादव, पीसीसी मुख्यालय में बैठकर एकसाथ परिणाम देखेंगे कमलनाथ

Updated on 04-06-2024 12:06 PM

भाजपा ​के कंट्रोल रूम प्रभारी सबनानी,उप्पल और द्विवेदी संभालेंगे कमान

लोकसभा चुनाव परिणाम को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों में उत्सुकता का माहौल है। भाजपा को जहां प्रदेश की सभी 29 सीटें जीतने का भरोसा है, वहीं कांग्रेस को उम्मीद है कि वह प्रदेश की कम से 5 से 6 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है। दोनों ही पार्टियों ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय में मतगणना की निगरानी और समीक्षा के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं।

भाजपा:जितनी सीटें जीतेंगे, उतने किलो लड्डू बांटेंगे

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा प्रत्याशी होने के कारण अपने लोस क्षेत्र के मतगणना केंद्र पर मौजूद रहेंगे। प्रदेश कार्यालय में सीएम डॉ. मोहन यादव मौजूद रहेंगे। चुनाव कंट्रोल रूम प्रभारी विधायक भगवानदास सबनानी, लीगल सेल से एसएस उप्पल और मनोज द्विवेदी पार्टी कार्यालय में मौजूद रहकर समन्वय का काम देखेंगे। प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के मुताबिक भाजपा देश में जितनी सीटें जितेगी उतने किलो लड्डू प्रदेश कार्यालय में बांटे जाएंगे।

कांग्रेस: 3 हेल्पलाइन नंबर जारी किए

पूर्व सीएम कमलनाथ सुबह 10:30 बजे से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कॉन्फ्रेंस हॉल में ही चुनाव परिणाम देखेंगे। प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव, सांसद विवेक तन्खा, सांसद अशोक सिंह, संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष राजीव सिंह समेत पीसीसी के इलेक्शन टास्क फोर्स कमेटी की सदस्य भी मतगणना की निगरानी करेंगे। पीसीसी के सेंट्रल वार रूम ने 3 हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं, जिनसे मतगणना स्थल के पार्टी कार्यकर्ता संपर्क में रहेंगे।

पटवारी बोले-एजेंट की तरह काम करने वाले अफसरों को सबक सिखाएंगे

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पीसीसी कार्यालय में प्रेस को संबोधित करते हुए सोमवार को कहा कि जिन अधिकारियों ने सत्ताधारियों को खुश करने के लिए निर्वाचन धर्म न निभाते हुए भाजपा के प्रति अपना धर्म निभाया है, उन सभी की एक लिस्ट तैयार कर ली है, कांग्रेस पार्टी उन्हें विपक्ष में रहते हुए भी सबक सिखाएगी। पटवारी ने चुनाव परिणाम को लेकर दावा किया कि कांग्रेस दहाई के अंकों में लोकसभा सीटें जीतेगी। 18 घंटे के भीतर एक्जिट पोल्स की पोल खुल जाएगी।

सीएम यादव ने कहा- कांग्रेसी अपने व्यवहार से अराजकता पैदा कर रहे

एक्जिट पोल पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा जिस दिन चुनाव हुआ था, हम उसी दिन से कह रहे थे कि भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल रहा है। लेकिन विपक्षी मानने को तैयार नहीं थे। यह लोग न 2014 में मान रहे थे और न 2019 में मान रहे थे और न आज मान रहे हैं। ये जिस ढंग से व्यवहार कर रहे हैं अराजकता उत्पन्न कर रहे हैं। चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर कभी दुनिया में किसी ने प्रश्न खड़ा नहीं किया है। यह संकीर्ण भावना से ग्रसित है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 March 2026
रायपुर।सपनों को उड़ान देने के लिए पंख नहीं, साहस और संकल्प की जरूरत होती है। इसी बात को सत्य साबित किया है छत्तीगसढ के धमतरी की एक साधारण लेकिन जुझारू…
 15 March 2026
रायपुर।ग्रामीण अंचल की महिलाओं के जीवन में आत्मविश्वास और स्वावलंबन का नया सवेरा छत्तीसगढ़ शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं ने लाया है। सरगुजा जिले के ग्राम गुमराकलां की रहने वाली श्रीमती…
 15 March 2026
रायपुर।राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि समृद्ध और सुलभ ग्रामीण भारत के लिए मज़बूत आधारभूत संरचना आवश्यक है। पुल केवल दो छोरों को नहीं जोड़ते, बल्कि जीवन, अवसर और…
 15 March 2026
रायपुर।इमली प्रसंस्करण समिति चितापुर की महिला समूह की दीदियों ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सिद्ध कर दिया है कि यदि ग्रामीण संसाधनों का सही तरीके से प्रसंस्करण…
 15 March 2026
रायपुर।मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना के माध्यम से प्रदेश की पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही…
 15 March 2026
रायपुर।आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान (TRTI), नवा रायपुर द्वारा 13–14 मार्च 2026 को आयोजित आदि परब–2026 कार्यक्रम “From Tradition to Identity” थीम के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भारत सरकार…
 15 March 2026
रायपुर।जशपुर वनमंडल अंतर्गत दो अलग-अलग स्थानों पर लगी वनाग्नि को वन विभाग की त्वरित कार्यवाही से समय रहते नियंत्रित कर लिया गया है। इसके फलस्वरूप बड़ी वन क्षति होने से…
 15 March 2026
रायपुर। राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों की नियमित उपलब्धता और सुचारू वितरण सुनिश्चित करने के लिए रायगढञ जिला प्रशासन सतर्क है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग…
 15 March 2026
भोपाल, राजधानी के कैलाश नाथ काटजू अस्पताल में अब 20 मार्च से महिलाओं को नि:संतानता (इन्फर्टिलिटी), पीसीओएस, सर्वाइकल कैंसर, मोटापा, मेनोपॉज, और अनियमित मासिक धर्म जैसी समस्याओं का इलाज मिलेगा। अस्पताल…
Advt.