अमिताभ बच्चन फ्रिज में हो गए थे बंद! ऐसे निकाला गया बाहर, खूब पड़ी थी मार, सुनाया बचपन का मजेदार किस्सा

Updated on 04-02-2025 01:14 PM
अमिताभ बच्चन आज भले ही बॉलीवुड के शहंशाह हैं। जिंदगी के 82 बसंत देख चुके हैं। लेकिन जैसे हर बच्चा बचपन में शरारती होता है, वैसे ही बिग बी ने भी अपने इलाहाबाद (अब प्रयागराज) के पैतृक घर में खूब उपद्रव किया था। एक बार अपने नटखटपन में वो फ्रिज में बंद हो गए थे और फिर उन्हें बहुत मार पड़ी थी। ये किस्सा उन्होंने क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 16' में सुनाया है।
Kaun Banega Crorepati 16 में जूनियर वीक की शुरुआत 3 फरवरी से हो गई है। यंग कंटेस्टेंट्स ने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट चैलेंज में हिस्सा लिया और उनमें से जो जीता, वो हॉट सीट पर बैठा। गेम खेलने के दौरान अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट प्रनूषा थमके से बात की। उन्होंने बताया कि कैसे वो फ्रिज के अंदर फंस गए थे।

'टेबल फैन के सामने बर्फ का टुकड़ा रखते थे'

अमिताभ बच्चन ने कहा, 'जब हम छोटे थे ना, तब ये फ्रिज वगैरह नहीं था। सिर्फ पंखा था। हम लोग सोचते थे कि ये क्या है। हम इलाहाबाद में रहते थे। हमारे पास ऐसे साधन नहीं थे- जैसे एसी वगैरह। तो टेबल फैन के सामने बर्फ का टुकड़ा रख के उसको पीछे से चलते थे तो ठंडी हवा आती थी।'

फ्रिज के अंदर बंद हो गए थे अमिताभ

बिग बी ने आगे कहा, 'फिर कुछ सालों के बाद घर में आ गया एक बड़ा सा फ्रिज। उसको खोला तो देखा कि ये बहुत ठंडा है। हम थोड़े छोटे थे। एक दिन हम उसके अंदर घुस गए। किसी को बताया नहीं और दरवाजा हो गया बंद। हमने चिल्लाया। फिर हम निकले, बहुत मार पड़ी हमको।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.