अमिताभ बच्चन ने कार में लगाई लबूबू और फैंस से कराया रूबरू, मगर डैशबोर्ड पर अटकी रही सबकी नजर, जानिए क्या दिखा

Updated on 14-10-2025 01:37 PM
बॉलीवुड के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन इंटरनेट पर छाए रहते हैं। उनके मन में जो होता है, उसे देर रात भी फैंस के साथ शेयर करते हैं। साथ ही ट्रे़ड्स भी वो फॉलो करते हैं और आजकल के नौजवानों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की कोशिश करते हैं। अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जहां उन्होंने लबूबू डॉल दिखाई है। हालांकि सबकी नजर उनके डैश बोर्ड पर पड़ी है। क्या है वहां, आइए बताते हैं।

बीते दिनों लबूबू का काफी ट्रेंड चला था। हर सेलेब्स इसे खरीद कर फ्लॉन्ट कर रहा था। और अब अमिताभ बच्चन ने भी इसे अपनी कार में लगाया है। उसका वीडियो शेयर कर उन्होंने अंग्रेजी में कहा, 'भाइयों और बहनों मैं लबूबू को दिखा रहा हूं, जो अब मेरी कार में है। कल मिलता हूं लबूबू। बाय।' इसके कैप्शन में हैशटैग लबूबू लिखा और साथ में कुछ और हैशटैग्स एड किए।

अमिताभ बच्चन की कार का डैशबोर्ड

अब लोगों की नजर उनके डैशबोर्ड पर पड़ी। जहां पर हनुमान चालीसा चल रही थी। लेकिन उसे बीच में रोक दिया गया था। स्क्रीन पर बजरंगबली की तस्वीर नजर आ रही थी। एक्टर करणवीर शर्मा ने लिखा, 'सर लबूबू के साथ हनुमान चालीसा जरूरी है।' एक यूजर ने लिखा, 'लबूबू की जयाजी से मुलाकात। एपिक बैटल।' एक ने लिखा, 'थैंक गॉड हनुमान जी हैं कोई टेंशन नहीं।' एक ने लिखा, 'सर आप इन सब चीजों में यकीन करते हैं?' वहीं कुछ ने उन्हें कहा कि इसे वह फेंक दे। ये गुड़िया सही नहीं।

अमिताभ बच्चन के साथ इशित भट्ट ने की थी बदतमीजी

अमिताभ बच्चन एक्स हैंडल पर भी ट्वीट करते रहते हैं। बीते दिन वह क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 17' के जूनियर एपिसोड में हॉटसीट पर बैठे इशित भट्ट की वजह से चर्चा में थे, जिसने होस्ट से बदतमीजी की थी और उन्होंने इस पर रिएक्ट नहीं किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.