अमिताभ बच्‍चन ने मराठ‍ियों से मांगी माफी, 'कचरा' को बोल गए थे गलत, फैंस ने कहा- तभी आप बॉलीवुड के शहंशाह हैं

Updated on 20-09-2024 12:18 PM
अमिताभ बच्चन ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने लोगों को कुछ मेसेज दिया था। उन्होंने अपने वीडियो के जरिए सड़कों पर कूड़ा न फैलाने का बात कही थी, लेकिन इस वीडियो में उन्होंने मराठी में 'कचरा' शब्द का उच्चारण गलत कर दिया था। अब इस गलती के लिए माफी मांगते हुए उन्होंने एक नया वीडियो शेयर किया है और अपना संदेश फिर से दोहराया है। अमिताभ के इस अंदाज पर लोग फिदा हो गए हैं।

अमिताभ बच्चन ने मराठी शब्द 'कचरा' का गलत उच्चारण करने पर माफी मांगी और नया वीडियो शेयर किया है। बता दें कि उन्होंने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने सड़कों पर कूड़ा न फैलाने का संकल्प लिया। अमिताभ ने नए वीडियो में कहा है कि उस वीडियो को देखकर उनके दोस्त और सिंगर सुदेश भोसले ने उन्हें बताया कि वीडियो में उन्होंने 'कचरा' का उच्चारण गलत किया है।

अमिताभ ने कहा- इस बार सही उच्चारण के साथ


अमिताभ वीडियो में कहते दिख रहे गहैं, 'नमस्ते, मैं अमिताभ बच्चन हूं। कुछ दिन पहले मैंने सामाजिक जागरूकता बढ़ाने पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें कहा था कि मैं कूड़ा नहीं फैलाऊंगा। मैंने मराठी भाषा में भी यही बात कही थी और मराठी में मेरा उच्चारण थोड़ा गलत था। मराठी में कचरा शब्द का उच्चारण गलत है। मेरे मित्र सुदेश भोसले ने मुझे इस गलत उच्चारण के बारे में बताया। इसलिए मैं यह वीडियो बना रहा हूं, इस बार सही उच्चारण के साथ।'

लोगों ने की तारीफ, कहा- आपका माफी मांगना, खुद को सुधारना बड़ी बात


इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं और उनकी तारीफें करते नहीं थक रहे। एक यूजर ने कहा- आपकी इसी सादगी ने आपको बॉलीवुड का शहंशाह बना दिया है। एक फैन ने कहा, 'सर, आपकी विनम्रता और सच्चाई हमेशा प्रेरणादायक रहती है। गलती स्वीकारना और सुधारना इन्सान के व्यक्तित्व की महानता को दर्शाता है और हम आपसे सीखने के लिए हमेशा तत्पर हैं।' एक ने कहा, 'गलती तो मनुष्य से हो ही जाती है, पर गलती की माफी मांगना बड़ी बात है और वैसे भी आप तो एक्टर है, स्क्रिप्ट पढ़ने में भी कभी गलती हो जाती है, तो रीटेक होता है, पर आज आपने माफी मांग ली वो बहुत है।' एक और यूजर ने लिखा, 'बढ़िया संदेश लेकिन उससे बड़ी बात कि एक जिम्मेदार नागरिक अपनी गलती के लिए खुद को सुधार का मौका बनाता है , ग्रेट सर, सैल्यूट ।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.